लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में बांग्लादेशी बताकर तोड़ी झुग्गियां, एक्शन में पुलिस, हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष समेत 20 गिरफ्तार

By आकाश चौरसिया | Updated: August 11, 2024 13:44 IST

हिंदू रक्षा दल द्वारा बांग्लादेशी शरणार्थी बताकर गाजियाबाद में झुग्गी झोपड़ी पर लाठी-डंडों से हमला किया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदू रक्षा दल द्वारा बांग्लादेशी बताकर झुग्गी झोपड़ी तोड़ने का आरोपअब पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया मामलाचश्मीदीदों ने बताया सारा किस्सा

नई दिल्ली: गाजियाबाद में स्थित रेलवे स्टेशन के पास रह रहे झुग्गी-झोपड़ी में बांग्लादेशी बताकर लोगों को बुरी तरह से शुक्रवार को हिंदू रक्षा दल के द्वारा कथित रूप स पीटा गया। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी और आगे बताया कि इस तरह से जबरन लोगों की झुग्गी तोड़ना अपराध है। आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट से सामने आई है।

इस मामले और कथित रूप से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। इस आरोप में हिंदू रक्षा दल के प्रमुख पिंकी चौधरी और कई व्यक्तियों को इसमें उनका साथ देने पर गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया है कि हमला करने वाले लोगों को हिरासत में ले लिया गया, उनपर कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की।  

मधुबन बापूधाम में गुलधर रेलवे स्टेशन के पास झुग्गी बस्ती में रहने वाली 47 वर्षीय राजवती हमले की पीड़ितों में से एक थीं। प्रकाशन के हवाले से उन्होंने बताया, "मैं अपनी झोपड़ी के बाहर खाना बना रही थी, तभी लोगों का एक समूह अचानक आया और लकड़ी के डंडों से हम पर हमला करना शुरू कर दिया।"

एसीपी ने कहा कि पिंकी चौधरी ने अपने 15-20 समर्थकों के साथ इलाके में झुग्गियों को नष्ट कर दिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुलिस को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे साबित हो कि ये लोग बांग्लादेश के हैं।

मौके पर मौजूद चश्मदीद ने अखबार से कहा, "मैंने देखा कि समूह के सदस्य एक आदमी को रोक रहे थे और उससे उसका नाम पूछ रहे थे। जब उसने बताया कि उसका नाम रेहान है तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने उसे बांग्लादेशी कहा और उस पर हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार करने का आरोप लगाया"।

सब-इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने मधुबन बापूधाम थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपों में दंगा करने के लिए धारा 191(2), धारा 354 किसी व्यक्ति को यह विश्वास दिलाने के इरादे से किए गए कृत्यों के लिए कि वे दैवीय नाराजगी का पात्र हैं, धारा 115(2) स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए, धारा 117(4) गंभीर नुकसान पहुंचाने के लिए शामिल हैं। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए 299 और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए धारा 324(5) लगाई गई है।

टॅग्स :गाजियाबादHindu Sena
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन पहले शादी, सुलह कराने ससुराल वाले आए, दामाद नितिन को साथ ले जा रहे थे, गाड़ी में झगड़ा, मारपीट कर मार डाला?

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारतजीवन के साथ ही मृत्यु भी हो गरिमापूर्ण?, कई देशों में इच्छामृत्यु को लेकर अलग-अलग कानून?

भारतगाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति?, 13 साल से जिंदा लाश?, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

भारतगाजियाबाद में आधे भी नहीं बनाए ईडब्ल्यूएस और पीएम आवास, जीडीए के गड़बड़झाले से सीएम योगी खफा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील