लाइव न्यूज़ :

स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 38वीं बरसी पर गूंजा खालिस्तान का नारा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 6, 2022 17:00 IST

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 38वीं बरसी पर स्वर्ण मंदिर में कई युवा खालिस्तान के समर्थन में लिखी तख्तियों के साथ अकाल तख्त के पास पहुंच गये और उन्होंने भिंडरावाले के साथ-साथ खालिस्तान के समर्थक में काफी देर तक नारेबाजी की।

Open in App
ठळक मुद्देस्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 38वीं बरसी पर लगा खालिस्तान के समर्थन में नारा खालिस्तान का नारा लगाने वालों ने जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनी हुई थीभिंडरावाले के समर्थन में नारे लगने से स्वर्ण मंदिर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई

अमृतसर: स्वर्ण मंदिर में कुछ सिख कट्टरपंथियों ने खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाये हैं। जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन ब्लूस्टार की 38वीं बरसी पर शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) और कुछ अन्य सिख कट्टरपंथी सिख संगठनों ने रविवार को जरनैल सिंह भिंडरावाले के समर्थन में नारों को बुलंद किया, जिससे स्वर्ण मंदिर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि स्वर्ण मंदिर में कई युवा खालिस्तान के समर्थन में लिखी तख्तियों के साथ अकाल तख्त के पास पहुंच गये और उन्होंने भिंडरावाले के साथ-साथ खालिस्तान के समर्थक में काफी देर तक नारेबाजी की।

नारे लगाने वाले युवाओं में कुछ ने साल 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार में मारे गये सिख अलगाववादी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर वाली टी-शर्ट भी पहनी हुई थी।

पुलिस के मुताबिक राज्य के कानून-व्यवस्था को भंग करने के लिए पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के कार्यकर्ताओं ने खालिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की है।

भिंडरावाले और खालिस्तान के अलावा सिख युवाओं ने हाल में अज्ञात हमलावरों की गोलियों के शिकार हुए पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के समर्थन में भी नारेबाजी की और उनके हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

मालूम हो कि साल 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सिख अलगाववादियों द्वारा जरनैल सिंह भिंजरावाले की अगुवाई में स्वर्ण मंदिर पर हथियारों के बल पर कब्जा किये जाने और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से अगल खालिस्तान की मांग के विरोध में सेना को ऑपरेशन ब्लूस्टार चलाने का आदेश दिया था।

उस सैन्य अभियान में सेना के द्वारा स्वर्ण मंदिर में कई सिख अलगाववादियों को मार गिराया गया था, जिसमें भिंडरावाले भी मारा गया गया था। इसी ऑपरेशन ब्लू स्टार का बदला लेने के लिए इंदिरा गांधी के सिख अगंरक्षकों सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया था। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :Golden TempleपंजाबPunjab
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप