लाइव न्यूज़ :

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत में मामूली सुधार, आईसीयू में हर पल रखी जा रही है नजर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 29, 2022 21:57 IST

कोरोना और उसके बाद निमोनिया की चपेट में आ गईं लता मंगेशकर के हर पल के स्वास्थ्य पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की बराबर नजर बनी हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहान गायिका लता मंगेशकर इस समय इलाज के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैंदो दिनों पहले सेहत में सुधार को देखते हुए डॉक्टरों ने लता जी के वेंटिलेटर सपोर्ट को हटा दिया थाबीते 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था

मुंबई: भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत में पिछले दिनों के मुकाबले हल्का सुधार दिखाई दे रहा है। कोरोना से संक्रमित होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉक्टरों से इलाज करा रही महान गायिका के स्वास्थ्य के विषय में मिल रही जानकारी के मुताबिक उनकी स्थिति पहले से बेहतर है।  

इस मामले में अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि लता मंगेशकर की तबियत में पहले से थोड़ा सुधार दिखाई दे रहा है। दो दिन पहले उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया गया था लेकिन वह अब भी आईसीयू में ही हैं। कोरोना और उसके बाद निमोनिया की चपेट में आ गईं लता मंगेशकर के हर पल के स्वास्थ्य पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की बराबर नजर बनी हुई है। 

इस वक्त जब लता मंगेशकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं, उनके तमाम प्रशंसक सेहत के लिए उपर वाले से दुआ कर रहे हैं। देश की जनता के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर देश की कई हस्तियों ने लता जी के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। 

मालूम हो कि बीते 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लता जी की स्वास्थ्य जानकारी के विषय में अस्पताल समय-समय अपडेट देता रहता है ताकि उनके प्रशंसकों में किसी प्रकार की कोई बेचैनी न पैदा हो।

बीते दिनों सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर के दिवंगत होने की अफवाह का जबरदस्त खंडन करते हुए ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टरों ने लोगों से इस बात की अपील की थी कि वह सोशल मीडिया पर लता जी की सेहत को लेकर कोई भी अफवाह न उड़ाएं।

इसके साथ ही अस्पताल ने अपने बयान में यह भी कहा था कि लता मंगेशकर की सेहत में लगातार धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और वह जल्द ही स्वस्थ्य होकर अपने घर जा सकेंगी। 

टॅग्स :लता मंगेशकरCoronaकोरोना वायरसमुंबईभारत रत्न
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'