लाइव न्यूज़ :

असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार, 4.93 लाख लोग प्रभावित

By भाषा | Updated: September 2, 2021 21:54 IST

Open in App

असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है तथा इससे प्रभावित लोगों की संख्या घटकर लगभग 1.55 लाख रह गई है। एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन में कहा गया कि बुधवार को 6.48 लाख लोग प्रभावित थे जबकि अब 4.93 लाख लोग बाढ़ के प्रकोप का सामना कर रहे हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, कामरूप के चमरिया तथा मोरीगांव के मायोंग में एक-एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। इसके साथ ही बाढ़ से मरने वालों की संख्या अब पांच हो गई है। दो और लोगों की डूबने से मौत हो गई है लेकिन एएसडीएमए का कहना है कि यह सामान्य रूप से डूबने की घटना है और बाढ़ से संबंधित नहीं है। बुलेटिन के अनुसार, वर्तमान में 1,230 गांव डूब गए हैं तथा 39,606.03 हेक्टेयर भूमि पर फसल नष्ट हो गई है। एएसडीएमए की ओर से कहा गया कि बाढ़ के कारण 18 जिलों में 49,28,00 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। बुलेटिन में कहा गया कि नलबारी सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है जहां लगभग 1.11 लाख लोग बाढ़ की विभीषिका का सामना कर रहे हैं। बुधवार तक 17 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए थे। बुलेटिन के अनुसार, 12 जिलों में 105 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं जिनमें 935 बच्चों समेत 4,169 लोगों ने आश्रय लिया है। बुलेटिन में कहा गया कि विभिन्न राहत एजेंसियों ने राज्य के बाढ़ प्रभावित कई स्थानों से 911 लोगों को निकाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम में बाढ़ की स्थिति में और सुधार, अब 1.18 लाख लोग प्रभावित

भारतअसम में बाढ़ की स्थिति में और सुधार, एक की मौत, 1.76 लाख लोग प्रभावित

भारतअसम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 2.71 लाख लोग प्रभावित

भारतअसम में बाढ़ की स्थिति खराब हुई, पांच लोगों की मौत, 6.48 लाख प्रभावित

भारतअसम में कोविड-19 प्रतिबंधों में छूट, कुछ विद्यार्थियों को कक्षा में प्रत्यक्ष मौजूदगी की अनुमति

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी