लाइव न्यूज़ :

सिवन ने कहा, चंद्रयान-2 मिशन ने मील का पत्थर स्थापित किया, अब ध्यान ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2019 20:40 IST

चंद्रयान-2 को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश करा दिया गया।’’ उन्होंने बताया कि यान को चांद की कक्षा में पहुंचाने की प्रक्रिया के दौरान इसकी गति 2.4 किलोमीटर प्रति सेकंड से घटकर 2.1 किलोमीटर प्रति सेकंड हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देसिवन ने महत्वपूर्ण अभियान चरण के बारे में जानकारी दी और कहा, ‘‘लगभग 30 मिनट के लिए हमारे दिल की धड़कनें लगभग थम गईं।’’ गत 14 अगस्त को इसने धरती की कक्षा से बाहर निकलकर चंद्र पथ पर चंद्रमा की ओर बढ़ना शुरू किया था।

चांद के अनदेखे दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में एक रोवर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराने पर केंद्रित भारत के दूसरे चंद्र मिशन ने मंगलवार को उस समय एक बड़ी उपलब्धि हासिल की जब अंतरिक्ष यान चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने यहां कहा, ‘‘आज, चंद्रयान-2 मिशन ने एक बड़ा मील का पत्थर स्थापित किया है। सुबह नौ बजे यान को चांद की कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंचाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। यह प्रक्रिया लगभग 30 मिनट तक चली।

चंद्रयान-2 को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश करा दिया गया।’’ उन्होंने बताया कि यान को चांद की कक्षा में पहुंचाने की प्रक्रिया के दौरान इसकी गति 2.4 किलोमीटर प्रति सेकंड से घटकर 2.1 किलोमीटर प्रति सेकंड हो गई।

सिवन ने महत्वपूर्ण अभियान चरण के बारे में जानकारी दी और कहा, ‘‘लगभग 30 मिनट के लिए हमारे दिल की धड़कनें लगभग थम गईं।’’ चंद्रयान-2 को गत 22 जुलाई को ‘बाहुबली’ रॉकेट जीएसएलवी मार्क ।।।-एम 1 के जरिए प्रक्षेपित किया गया था। गत 14 अगस्त को इसने धरती की कक्षा से बाहर निकलकर चंद्र पथ पर चंद्रमा की ओर बढ़ना शुरू किया था। इसमें एक ऑर्बिटर, ‘विक्रम’ नाम का एक लैंडर और ‘प्रज्ञान’ नाम का एक रोवर है।

लैंडर सात सितंबर को चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करेगा और यदि यह बेहद जटिल प्रक्रिया सफल होती है तो रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत चांद पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथ देश बन जाएगा। मंगलवार की प्रक्रिया सफल होने के बाद सिवन ने कहा कि यान 140 किलोमीटर के निकटतम बिन्दु और 18,000 किलोमीटर के सुदूरतम बिन्दु के साथ कक्षा में चांद के चक्कर लगाएगा। उन्होंने कहा कि 100 किलोमीटर X 100 किलोमीटर का निकटतम और सुदूरतम बिन्दु हासिल करने के लिए एक सितंबर को चार और प्रक्रियाओं को अंजाम दिया जाएगा।

‘सॉफ्ट लैंडिंग’ से जुड़ी जटिलता पर प्रकाश डालते हुए सिवन ने कहा कि चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास 90 डिग्री के झुकाव के साथ ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की अनन्य आवश्यकता है जो कि विगत के किसी भी मिशन में प्राप्त नहीं हुई है। सिवन ने बताया कि ‘विक्रम’ लैंडर दो सितंबर को ऑर्बिटर से अलग होगा। इसके बाद इसरो का ध्यान लैंडर पर केंद्रित होगा। तीन सितंबर को एक छोटी ‘रेट्रो ऑर्बिट’ (कक्षा के पीछे होने वाली) प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। इसमें केवल तीन सेकंड लगेंगे।

इसके अगले दिन लैंडर को कक्षा में 35 किलोमीटर के निकटतम बिन्दु और 97 किलोमीटर के सुदूरतम बिन्दु पर ले जाने के लिए 6.5 डिग्री की समान प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। सिवन ने कहा कि चार सितंबर से विभिन्न मानकों की जांच की जाएगी जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि सभी प्रणालियां एकदम ठीक ढंग से काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अगले तीन दिनों में, हम लैंडर के विभिन्न मानकों की जांच करेंगे जिससे कि यह सुनिश्चित हो सके कि सबकुछ ठीक है और हम बार-बार जांच पड़ताल करेंगे जिससे कि यह पता चल सके कि प्रणाली बिल्कुल ठीक है।’’

इसरो प्रमुख ने कहा, ‘‘सात सितंबर को रात एक बजकर 15 मिनट पर लैंडर 22.8 डिग्री पूर्वी अंश के साथ चंद्र मध्य रेखा के 71 डिग्री स्थल पर उतरेगा।’’ उन्होंने कहा कि यह एक डराने वाला क्षण होगा। सिवन ने कहा कि ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ को लेकर विश्व में जो हुआ, उसे देखकर ‘‘हम कह रहे हैं कि सॉफ्ट लैंडिंग की सफलता की दर लगभग 27 प्रतिशत है। लेकिन हमें अपने मिशन को लेकर विश्वास है।’’ इस मिशन की सफलता के साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। 

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनके सिवानचंद्रयान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए