लाइव न्यूज़ :

जहरीली शराब कांड: बाराबंकी के बाद अब सीतापुर में तीन की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: May 30, 2019 10:57 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में जहरीली शराब कांड के बाद अब सीतापुर में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक एल आर कुमार ने गुरुवार को जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।

कुमार ने बताया कि महमूदाबाद थानाक्षेत्र के पैतीपुर और सैदपुर गांवों से मौत की खबरें हैं । उन्होंने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति पर अवैध शराब का वेंडर होने का संदेह है । कुमार ने बताया कि अवैध शराब बाराबंकी से महमूदाबाद लायी जाती थी ।

उल्लेखनीय है कि बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत हो गई तथा 44 लोग अभी भी केजीएमसी लखनऊ में भर्ती हैं । बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बुधवार शाम एक बयान में कहा कि जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 17 पहुंच गयी है ।

उधर ज़हरीली शराब काण्ड के मुख्य आरोपी पप्पू जायसवाल को बुधवार सुबह ही पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड लिया गया । बाद में दूसरे अभियुक्त दानवीर सिंह और इस मामले में संलिप्त पाये गये आबकारी निरीक्षक राम तीर्थ मौर्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए