लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: आंबेडकर जयंती पर तोड़ी गई बाबासाहब की प्रतिमा, प्रदेश में जारी अलर्ट

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 14, 2018 05:40 IST

यूपी डीआईजी कानून एवं व्यवस्था प्रवीण कुमार के मुताबकि जिले में स्थापित आंबेडकर मूर्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को जिले के एसपी को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Open in App

लखनऊ, 14 अप्रैल: एससी-एसटी ऐक्ट में बदलाव को लेकर हिंसा को ध्यान में रखते हुए 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के दिन पूरे उत्तर प्रदेश को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसी बीच जिला सितापुर में कुछ अज्ञात बदमाशों ने भीमराव रामजी आंबेडकर की मूर्ति को तोड़ दिया है। पुलिस ने बाद में प्रतिमा को सही करवाया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है। आंबेडकर जयंती के दिन खासतौर से लखनऊ, आगरा जैसे जिले जहां बड़े कार्यक्रम होने हैं, उन्हें विशेष एहतियात बरतने को कहा गया है। वहां सुरक्षा के इंतजाम भी काफी कड़े किए गए हैं। 

अराजक तत्व इस दौरान माहौल न बिगाड़ पाए

डीआईजी कानून एवं व्यवस्था प्रवीण कुमार के मुताबिक आंबेडकर जयंती प्रदेश भर में कार्यक्रम होंगे। इसको मद्देनजर अराजक तत्व इस दौरान माहौल न बिगाड़ सकें, इसके लिए ऐसे सभी स्थानों पर पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। 

इन जिलों में विशेष इंतजाम

डीजीपी मुख्यालय की ओर से आगरा, हापुड़, मेरठ, शामली, मथुरा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, नोएडा, अलीगढ़, फिरोजाबाद और गाजियाबाद जिलों को संवेदनशील घोषित करते हुए विशेष सुरक्षा का इंतजाम करने को कहा गया है। 

अम्बेडकर की मूर्ति पर खास ध्यान 

डीआईजी कानून एवं व्यवस्था प्रवीण कुमार के मुताबकि जिले में स्थापित आंबेडकर मूर्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को जिले के एसपी को सख्त निर्देश दिए गए हैं। मूर्तियों की सुरक्षा का जिम्मा एसआई या कॉन्स्टेबल को सौंपा जाए।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज