लाइव न्यूज़ :

सिसोदिया ने गांधीनगर में सरकारी स्कूल का दौरा किया, कोविड-19 प्रोटोकॉल की समीक्षा की

By भाषा | Updated: February 5, 2021 21:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक सरकारी स्कूल का दौरा किया और वहां कोविड-19 प्रोटोकॉल की समीक्षा की। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार से नौवीं और 11वीं की कक्षाएं फिर से शुरू हुई हैं।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘हमें स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय करना पड़ा। हम उस दिन का इंतजार नहीं कर सकते जब कोरोना वायरस संक्रमण पूरी तरह खत्म हो जाएगा, क्योंकि तब तक हमारे बच्चों की पढ़ाई का काफी नुकसान हो चुका होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘10 वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने कोविड-19 के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया, जिससे हममें नवीं एवं 11वीं की कक्षाओं को भी खोलने का भरोसा जगा।’’

सिसोदिया ने कहा कि स्कूलों को खोलने के सरकार के फैसले में अभिभावकों का रवैया सहयोगात्मक रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘ 10वीं एवं 12वीं की कक्षाओं को दोबारा शुरू करने को लेकर अभिभावक बहुत सकारात्मक रहे। हमने उनके अनुरोध को सुना और नौंवी एवं 11वीं की कक्षाएं भी खोलने का फैसला किया। स्कूलों को दोबारा खोलने से हमारी जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है, हमें उम्मीद है कि हम सभी अनिश्चित चुनौतियों का सामना करने में कामयाब होंगे।’’

दिल्ली सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर 18 जनवरी से 10वीं एवं 12वीं की कक्षाएं स्कूलों में चलाने की अनुमति दी थी।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘15 दिन पहले दसवीं और 12वीं कक्षाओं के लिए स्कूल खुले थे। मैं खुश हूं कि नौवीं और 11वीं के छात्रों के लिए भी स्कूल खुल गए हैं। मैं उनके चेहरे पर खुशी देख सकता हूं। महामारी के दौरान स्कूलों को खोलना चुनौती है, लेकिन हमने इसे स्वीकार किया है।’’

कोविड-19 के सख्त निर्देशों के बीच शुक्रवार को स्कूलों में नौवीं एवं 11वीं की कक्षा दोबारा शुरू की गई। इन कक्षाओं में विद्यार्थी अभिभावकों की सहमति से ही शामिल हो सकते हैं। हालांकि, कक्षाओं में उपस्थित होने को अनिवार्य नहीं किया गया है।

सिसेादिया ने कहा, ‘‘ दिल्ली सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को जिंदगी की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। हम चाहते हैं कि वे जीवन में किसी भी बाधा का सामना करने के लिए तैयार रहें। आज, हमारे स्कूलों की खोई चमक वापस आ गई है। मैं छात्रों को प्रयोगशाला में अपना प्रयोग करते हुए एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ साथियों एवं शिक्षकों से मिलते हुए देख कर खुश एवं उत्साहित हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?