लाइव न्यूज़ :

JanGanMan in Madarsa: हरियाणा-मध्य प्रदेश के मदरसों में भी हो सकता है राष्ट्रगान को गाना जरूरी, यूपी के बाद यहां भी हो सकती है लागू

By आजाद खान | Updated: May 14, 2022 10:06 IST

JanGanMan in Madarsa: मदरसों में राष्ट्रगान के गाने पर बोलते हुए हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा, ''इसमें कोई नुकसान नहीं है। राष्ट्रगान हर जगह गाया जाना चाहिए, चाहे वह मदरसा हो या स्कूल। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।''

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के भी हर मदरसों में राष्ट्रगान को गाना अनिवार्य हो सकता है।इस बात के संकेत हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने दी है। इससे पहले यूपी ने इसे अपने राज्य में लागू कर दिया है।

JanGanMan in Madarsa: यूपी की तरह हरियाणा के भी सभी मदरसों में क्लास शुरू होने से पहले राष्ट्रगान को गाना अनिवार्य कर देने पर विचार किया जा रहा है। इस बात का संकेत हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने शुक्रवार को दिया है। मामले में बोलते हुए उन्होंने कहा, ''इसमें कोई नुकसान नहीं है। राष्ट्रगान हर जगह गाया जाना चाहिए, चाहे वह मदरसा हो या स्कूल। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।'' आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश ने राज्य के सभी मदरसों में पढ़ाी शुरू होने से पहले जन-गण-मन को गाना जूरूरी कर दिया है। इसके साथ यह भी आदेश दिया गया है कि इस नियम को सख्ती से लागू किया जाय। हालांकि लंबे समय से मुस्लिमों द्वारा मदरसों में राष्ट्रगान के गाने पर धर्म के नजरिए से उन्हें एतराज था और वे ऐसे में इससे नहीं गाते थे। लेकिन अब आदेश आने के बाद इसे गाया जा रहा है। 

मध्य प्रदेश में भी हो सकती है लागू

मदरसों में राष्ट्रगान के गाने को लेकर एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हर जगह गाना अनिवार्य किया जाना चाहिए क्योंकि यह एक अच्छी गतिविधि है। यही नहीं उन्होंने इस पर आगे बोलते हुए कहा है कि ऐसे में जब यूपी के सभी मदरसों में जन-गण-मन को गाना जरूरी कर दिया गया है, तो वह इसे मध्य प्रदेश में लागू कराने पर सोच सकते हैं। उन्होंने इस मामले में मप्र सरकार द्वारा संज्ञान लेने की भी बात कही है। 

यूपी के भी कुल 16461 मदरसों में हो गया है लागू

इससे पहले उत्तर प्रदेश के भी सभी मदरसों में गुरूवार से रोजाना राष्ट्रगान का गायन को अनिवार्य कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के रजिस्ट्रार एसएन पांडे ने इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि गत नौ मई को सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को इस बारे में आदेश जारी कर दिया गया है। पांडे ने आदेश के बारे में बोलते हुए कहा है कि पिछली 24 मार्च को बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप नये शिक्षण सत्र से सभी मदरसों में प्रार्थना के समय राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने इसके गुरूवार से ही लागू होने की बात भी कही है।इसके तहत राज्य के सभी 16461 मान्यता प्राप्त अनुदानित और गैर अनुदानित मदरसों में जन-गण-मन को गाए जाने की बात कही थी। 

भाषा इन्पुट के साथ 

टॅग्स :हरियाणाMadhya Pradeshमदरसाराष्ट्रगान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला