लाइव न्यूज़ :

Sikkim Assembly Election live 2024 Results: सिक्किम में फिर से एसकेएम, 32 में से 31 सीट जीती, भाजपा और कांग्रेस जीरो पर बोल्ड

By संदीप दाहिमा | Updated: June 2, 2024 15:02 IST

Sikkim Assembly Election 2024 Result: सिक्किम विधानसभा चुनाव 2024 में 32 सीटों का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देSikkim Assembly Election Results 2024: सिक्किम में भाजपा और कांग्रेस का खाता नहीं खुला।Sikkim Assembly Election Results 2024: एसकेएम और एसडीएफ ने सभी 32 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थेSikkim Assembly Election Results 2024: पूर्व भारतीय फुटबॉलर भाईचुंग भूटिया प्रमुख उम्मीदवार थे।

Sikkim Assembly Election 2024 Result: हिमालयी राज्य में 32 विधानसभा क्षेत्रों पर मतगणना फाइनल हो गया। निर्वाचन आयोग ने अपनी वेबसाइट पर इसकी घोषणा कर दी। सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) को लगातार दूसरी बार बाजी मारी। विपक्षी एसडीएफ को हार का सामना करना पड़ा। 19 अप्रैल को 32 विधानसभा क्षेत्रों और एक लोकसभा सीट पर 4.64 लाख मतदाताओं में से लगभग 80 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। एकमात्र लोकसभा सीट पर पड़े मतों की गणना देश के बाकी हिस्सों के साथ 4 जून को की जाएगी। मैदान में 146 उम्मीदवारों में से सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी राय, पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग और पूर्व भारतीय फुटबॉलर भाईचुंग भूटिया प्रमुख उम्मीदवार थे। एसकेएम और एसडीएफ ने सभी 32 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए, उसके बाद भाजपा (31), सीएपी-सिक्किम (30) और कांग्रेस (12) का स्थान रहा।

02 Jun, 24 03:01 PM

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की पत्नी कृष्णा कुमार राय ने रविवार को नामची-सिंघीथांग निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीत लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) की उम्मीदवार कृष्णा राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के उम्मीदवार बिमल राय को 5,302 मतों से हराया।

एसकेएम उम्मीदवार को 7,605 वोट मिले, जबकि एसडीएफ उम्मीदवार को 2,605 वोट मिले। ‘सिटिजन एक्सन पार्टी-सिक्किम’ के महेश राय को 136 और भारतीय जनता पार्टी की अरुणा मांगेर को 233 मत मिले। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) रविवार को लगातार दूसरी बार सिक्किम में सत्ता में लौटी और उसने 32-सदस्यीय विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया।

02 Jun, 24 02:58 PM

02 Jun, 24 02:57 PM

02 Jun, 24 02:54 PM

Sikkim election results 2024: सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की आंधी में भाजपा और कांग्रेस साफ

https://www.lokmatnews.in/india/sikkim-election-results-2024-live-bjp-and-congress-clean-storm-out-zero-sikkim-krantikari-morcha-skm-gets-31-seats-out-of-32-b507/

02 Jun, 24 02:44 PM

02 Jun, 24 02:34 PM

02 Jun, 24 02:29 PM

02 Jun, 24 02:28 PM

02 Jun, 24 02:27 PM

निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश से कहा कि वह अपने उन दावों का विवरण साझा करें जिसमें कहा गया था कि गृह मंत्री ने मतों की गिनती से पहले 150 जिलाधिकारियों से बात की

02 Jun, 24 02:26 PM

02 Jun, 24 02:25 PM

02 Jun, 24 02:24 PM

02 Jun, 24 02:24 PM

02 Jun, 24 02:03 PM

02 Jun, 24 02:02 PM

02 Jun, 24 02:02 PM

02 Jun, 24 02:02 PM

02 Jun, 24 02:01 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार को 60 सदस्यीय विधानसभा में 44 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में लौट आई। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना जारी है।

भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली है। अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ मतदान हुआ था। भाजपा ने 50 सीट में से 34 सीट जीत ली है और वह दो पर आगे है।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू निर्विरोध जीतने वाले 10 उम्मीदवारों में से एक हैं। भाजपा ने 2019 में 41 सीट पर जीत हासिल की थी। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी (एनपीपी) ने चार सीट पर जीत हासिल की और वह एक सीट पर आगे है। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरूणाचल ने दो और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की। इनके अलावा तीन निर्दलीय उम्मीदवारों से जीत हासिल की।

02 Jun, 24 02:00 PM

देश में लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हुए जहां उनके कुछ दिनों तक ठहरने की संभावना है। नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर जनता दल (यूनाइटेड) के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि नीतीश कुमार अपनी नयी दिल्ली यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि वित्त आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल 10 जून को पटना आ सकता है और उसके साथ बिहार सरकार की राज्य के लिए विशेष दर्जा और विशेष पैकेज की मांग पर चर्चा हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बिहार के लिए केंद्रीय कोष में हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग पर भी चर्चा हो सकती है।

02 Jun, 24 02:00 PM

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) रविवार को लगातार दूसरी बार सिक्किम में सत्ता में लौटी और उसने 32 सदस्यीय विधानसभा में 21 सीट पर जीत दर्ज की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाला एसकेएम 10 अन्य सीट पर भी आगे है। तमांग ने रहेनोक सीट पर 7,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की।

वह सोरेंग चाकुंग निर्वाचन क्षेत्र में भी आगे हैं। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि 2019 तक राज्य में लगातार 25 साल तक शासन करने वाले सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) ने महज एक सीट जीती है।

एसडीएफ अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग दोनों सीटों पर हार गए हैं। उन्होंने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था। सिक्किम में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था।

02 Jun, 24 01:59 PM

सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग रविवार को पोकलोक-कामरंग और नामचेयबुंग विधानसभा सीट हार गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोकलोक-कामरंग सीट पर चामलिंग ‘सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा’ (एसकेएम) के उम्मीदवार भोजराज राय से 3,063 मत से हार गए।

अधिकारियों ने बताया कि राय को 8,037 वोट मिले, जबकि चामलिंग को 4,974 वोट मिले। चामलिंग नामचेयबुंग विधानसभा क्षेत्र में एसकेएम उम्मीदवार राजू बसनेत से 2,256 मत से हार गए। बसनेत को 7,195 और चामलिंग को 4,939 मत मिले। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने 32 सदस्यीय विधानसभा में लगातार दूसरी बार हिमालयी राज्य की सत्ता में वापसी की।

02 Jun, 24 01:45 PM

कांग्रेस ने एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) को रविवार को ‘फर्जी’ बताते हुए कहा कि यह चुनावों में धांधली को सही ठहराने के लिए ‘‘जानबूझकर किया गया प्रयास’’ और ‘इंडिया’ गठबंधन के कार्यकर्ताओं का मनोबल कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा खेले जा रहे ‘‘मनोवैज्ञानिक खेल’’ का हिस्सा है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘‘नयी सरकार’’ के 100 दिवसीय एजेंडे की समीक्षा करने के लिए एक लंबा विचार-मंथन सत्र आयोजित करने समेत कई बैठकों के लिए भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह नौकरशाही तथा प्रशासनिक तंत्र को एक संकेत भेजने के लिए ‘‘दबाव बनाने का तरीका’’ है कि वह सत्ता में लौट रहे हैं।

रमेश ने यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में कहा, ‘‘यह सब दिमाग का खेल है - ‘मैं लौट रहा हूं, मैं फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहा हूं।’ वह नौकरशाही, देश के प्रशासनिक तंत्र को एक संकेत भेज रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि निष्पक्ष मतगणना की जिम्मेदारी संभालने वाले सिविल सेवक दबाव बनाने के इन हथकंड़ों से डरेंगे नहीं।’’ उन्होंने यह भी कहा कि शनिवार शाम को आया एग्जिट पोल ‘‘पूरी तरह फर्जी’’ है और ‘‘उस व्यक्ति द्वारा गढ़ा गया है जिसका चार जून को सत्ता से बाहर होना तय है।’’

02 Jun, 24 01:15 PM

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने रविवार को 'एग्जिट पोल' को ‘कॉरपोरेट खेल और फर्जीवाड़ा’ करार दिया और दावा किया कि 'एग्जिट पोल' जारी करने वाली मीडिया कंपनियों पर दबाव था। संवाददाताओं से बातचीत के दौरान संजय राउत ने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) 543 सदस्यीय सदन (लोकसभा) में 295 से 310 सीट जीतेगा और सरकार बनाएगा।

राउत ने यह भी कहा कि उन्हें 'एग्जिट पोल' की जरूरत नहीं है क्योंकि वे धरातल पर काम करते हैं और मूक लहर से परिचित हैं। शनिवार को जारी हुए ‘एग्जिट पोल’ में अनुमान जताया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहेंगे।

इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। राउत ने दावा किया, ‘‘इन मीडिया कंपनियों पर बहुत दबाव है। ‘एग्जिट पोल’ की कवायद कॉरपोरेट खेल और फर्डीवाड़ा है।’’

उन्होंने पूछा,‘‘क्या ये कंपनियां मुफ्त में ‘एग्जिट पोल’ करती हैं।’’ शिवसेना (यूबीटी) नेता ने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' 295 से 310 सीट जीतेगा। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी गठबंधन कुल 48 में से 35 से अधिक सीट जीतेगा।

महा विकास आघाडी गठबंधन में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस तथा शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना 2019 के लोकसभा चुनाव में 18 सीट पर जीतने के आंकड़े को बरकरार रखेगी और कांग्रेस तथा राकांपा (एसपी) भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘राकांपा (एसपी) नेता और लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले बारामती में डेढ़ लाख से अधिक वोट से जीत दर्ज करेंगी एवं कांग्रेस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।’’ राउत ने दावा किया, ‘‘विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ उत्तर प्रदेश में 35 सीट (80 में से) जीतेगा और राष्ट्रीय जनता दल को बिहार में 16 सीट (40 में से) पर जीत हासिल होगी।’’

02 Jun, 24 01:11 PM

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) रविवार को लगातार दूसरी बार सिक्किम में सत्ता में लौटी। उसने 32 सदस्यीय विधानसभा में 19 सीट पर जीत दर्ज की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाला एसकेएम 12 अन्य सीट पर भी आगे है। सिक्किम में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था।

02 Jun, 24 01:11 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार को 60 सदस्यीय विधानसभा में 33 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में लौट आई। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना जारी है।

भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली है। अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ मतदान हुआ था। भाजपा ने 50 सीट में से 23 सीट जीत ली है और वह 12 पर आगे है।

02 Jun, 24 12:26 PM

सिक्किम के मुख्यमंत्री और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) सुप्रीमो पी एस तमांग ने सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के सोमनाथ पौडयाल को 7,044 मत से हराकर रविवार को रहेनोक विधानसभा सीट जीत ली। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि तमांग को 10,094 मत मिले, जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3,050 मत मिले। सिक्किम में 32 विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार सुबह छह बजे मतगणना शुरू हुई।

02 Jun, 24 11:53 AM

सिक्किम के मुख्मयंत्री और एसकेएम सुप्रीमो पी एस तमांग ने रहेनोक विधानसभा सीट से एसडीएफ उम्मीदवार सोमनाथ पौडयाल को 7,044 मत से हराया

02 Jun, 24 11:33 AM

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के समदुप लेप्चा ने रविवार को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के हिशे लाचुंगपा को 851 मतों से हराकर लाचेन मंगन विधानसभा सीट जीत ली है।

सिक्किम में 32 विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह छह बजे मतगणना शुरू हुई। लेप्चा को 3,929 जबकि हिशे को 3,078 मत मिले।

02 Jun, 24 11:29 AM

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के अगले ही दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करीब सात बैठकें करेंगे और इस दौरान पूर्वोत्तर के राज्यों में बाढ़ और देश भर में भीषण गर्मी की स्थिति की समीक्षा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने यह भी बताया कि इन बैठकों के बाद प्रधानमंत्री नयी सरकार के 100 दिन के कार्यक्रम के एजेंडे की समीक्षा के लिए एक लंबे मंथन सत्र में भी भाग लेंगे। अधिकारियों के मुताबिक सबसे पहली बैठक में प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर में चक्रवात रेमल के बाद उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

इसके बाद वह देश में भीषण गर्मी और लू की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री बड़े पैमाने पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की तैयारियों की समीक्षा के लिए भी एक बैठक में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री की ये बैठकें लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के अगले दिन हो रही है। मतदान संपन्न होने के बाद अधिकांश ‘एक्जिट पोल’ में अनुमान लगाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) फिर से सत्ता में वापसी कर सकता है।

02 Jun, 24 11:18 AM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना के दौरान बोरदुरिया-बोगापानी और चंगलंग दक्षिण सीट पर जीत हासिल कर ली। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

आयोग ने बताया कि भाजपा के वांगलिंग लोवांगडोंग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के जोवांग होसाई को 1,452 मत के अंतर से हराकर बोरदुरिया-बोगापानी सीट रविवार को जीत ली। लोवांगडोंग ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर यह सीट जीती थी।

वह चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। भारत के निर्वाचन आयोग के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार हमजोंग तांगहा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं नेशनल पीपुल्स पार्टी के टिम्पू न्गेमू को 1,482 मत के अंतर से हराकर चंगलंग दक्षिण सीट जीत ली।

अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए मतगणना रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली हैं। अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ मतदान हुआ था।

02 Jun, 24 10:44 AM

02 Jun, 24 10:44 AM

02 Jun, 24 10:44 AM

02 Jun, 24 10:43 AM

02 Jun, 24 10:43 AM

02 Jun, 24 10:31 AM

02 Jun, 24 10:30 AM

02 Jun, 24 10:30 AM

02 Jun, 24 10:30 AM

02 Jun, 24 10:17 AM

सिक्किम में एसकेएस 32 में से 30 सीट पर आगे...

https://www.lokmatnews.in/india/arunachal-pradesh-and-sikkim-election-results-2024-live-bjp-big-lead-in-arunachal-pradesh-ahead-43-seats-sks-ahead-30-out-of-32-seats-in-sikkim-b507/

02 Jun, 24 09:34 AM

सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझान के अनुसार सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) 28 सीट पर आगे है, जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) एक निर्वाचन क्षेत्र में आगे है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध शुरुआती रुझानों में यह जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम में 32 विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह छह बजे मतगणना शुरू हो गई। राज्य के सभी छह जिलों में एक-एक स्थान पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान के अनुसार, मुख्यमंत्री और एसकेएम उम्मीदवार प्रेम सिंह तमांग रेनॉक विधानसभा क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं एसडीएफ उम्मीदवार सोम नाथ पौडयाल से करीब 1,400 मतों से आगे हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्री और एसडीएफ सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग नामचेयबुंग सीट पर एसकेएम उम्मीदवार राजू बसनेत से 546 मतों से पीछे हैं।

चामलिंग पोकलोक-कामरंग विधानसभा क्षेत्र में भी एसकेएम के भोज राज राय से 1,057 मतों से पीछे हैं। राज्य मंत्री और एसकेएम उम्मीदवार सोनम लामा ने संघा में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार त्सेतेन ताशी भूटिया पर 98 मत की शुरुआती बढ़त बना ली है।

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के पूरन कुमार गुरुंग चुजाचेन विधानसभा क्षेत्र में एसडीएफ के मणि कुमार गुरुंग से 667 मतों से आगे हैं। एसकेएम के डिले नामग्याल बरफुंगपा भी गंगटोक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार पेमा आंचल रिनजिंग से 1,053 मतों से आगे हैं।

एसकेएम के जी टी धुंगेल ऊपरी तादोंग में एसडीएफ के उम्मीदवार एवं अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्र बहादुर छेत्री से 1,267 मतों से आगे हैं। एसकेएम और एसडीएफ ने सभी 32 विधानसभा सीट पर उम्मीदवार खड़े किए, उसके बाद भाजपा (31), सीएपी-सिक्किम (30) और कांग्रेस (12) का स्थान रहा।

02 Jun, 24 09:33 AM

अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 19 और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) छह सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए मतगणना रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई।

भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली हैं। अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए मतदान एक साथ हुआ था। ‘पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल’ (पीपीए) दो, ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी’ (राकांपा) दो, कांग्रेस एक और निर्दलीय उम्मीदवार दो सीट पर आगे हैं। राज्यभर में बारिश के बावजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों समर्थकों को मतगणना केंद्रों के समीप खड़े हुए देखा गया।

02 Jun, 24 09:27 AM

02 Jun, 24 09:26 AM

02 Jun, 24 09:26 AM

02 Jun, 24 09:25 AM

02 Jun, 24 09:25 AM

02 Jun, 24 08:34 AM

अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) एक-एक सीट पर आगे हैं। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि ये डाक मतपत्रों की गिनती से उपलब्ध शुरुआती रुझान हैं।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा के त्सेतन चोम्बे की कलाकतांग निर्वाचन क्षेत्र में आगे हैं जबकि एनपीपी प्रत्याशी येशी त्सेवांग और निर्दलीय उम्मीदवार तेनजिन निमा ग्लो क्रमश: दिरांग और थ्रिजिनो-बड़ागांव में आगे हैं। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली हैं।

अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए मतदान एक साथ हुआ था। इस पूर्वोत्तर राज्य में 50 विधानसभा सीट पर मतगणना सुबह छह बजे शुरू हुई। राज्यभर में बारिश के बावजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों समर्थकों को मतगणना केंद्रों के समीप खड़े हुए देखा गया।

02 Jun, 24 08:23 AM

सिक्किम विधानसभा चुनाव के तहत 32 विधानसभा क्षेत्रों के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई और शुरुआती रुझान के अनुसार सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) चार सीट पर आगे है। अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम में 32 विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह छह बजे मतगणना शुरू हो गई।

राज्य के सभी छह जिलों में एक-एक स्थान पर मतगणना जारी है। अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई और बाद में ईवीएम से डाले गए मतों की गिनती की जाएगी। शुरुआती रुझान के अनुसार, मुख्यमंत्री और एसकेएम (सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट) उम्मीदवार प्रेम सिंह तमांग रेनॉक विधानसभा क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं एसडीएफ उम्मीदवार सोम नाथ पौडयाल से 1,423 मतों से आगे हैं।

राज्य मंत्री और एसकेएम उम्मीदवार सोनम लामा ने संघा में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार त्सेतेन ताशी भूटिया पर 98 मत की शुरुआती बढ़त बना ली है। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के पूरन कुमार गुरुंग चुजाचेन विधानसभा क्षेत्र में एसडीएफ के मणि कुमार गुरुंग से 667 मतों से आगे हैं।

एसकेएम के डिले नामग्याल बरफुंगपा भी गंगटोक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार पेमा आंचल रिनजिंग से 1,053 मतों से आगे हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से मतगणना प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की देखरेख में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

कुल 32 विधानसभा क्षेत्रों और एक लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान 4.64 लाख मतदाताओं में से लगभग 80 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। एकमात्र लोकसभा सीट के लिए डाले गए मतों की गणना देश के बाकी हिस्सों के साथ चार जून को की जाएगी।

चुनावी मैदान में 146 उम्मीदवारों में से सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी राय, पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग और पूर्व भारतीय फुटबॉलर भाईचुंग भूटिया प्रमुख उम्मीदवार हैं। एसकेएम और एसडीएफ ने सभी 32 विधानसभा सीट पर उम्मीदवार खड़े किए, उसके बाद भाजपा (31), सीएपी-सिक्किम (30) और कांग्रेस (12) का स्थान रहा।

02 Jun, 24 08:13 AM

02 Jun, 24 08:13 AM

02 Jun, 24 08:12 AM

02 Jun, 24 08:12 AM

02 Jun, 24 07:52 AM

02 Jun, 24 07:52 AM

02 Jun, 24 07:24 AM

02 Jun, 24 07:18 AM

02 Jun, 24 07:18 AM

02 Jun, 24 07:05 AM

02 Jun, 24 07:04 AM

02 Jun, 24 07:04 AM

02 Jun, 24 07:04 AM

02 Jun, 24 07:04 AM

02 Jun, 24 07:04 AM

02 Jun, 24 07:03 AM

02 Jun, 24 06:44 AM

02 Jun, 24 06:44 AM

02 Jun, 24 06:43 AM

02 Jun, 24 06:43 AM

02 Jun, 24 06:43 AM

02 Jun, 24 06:43 AM

02 Jun, 24 06:42 AM

02 Jun, 24 06:41 AM

02 Jun, 24 06:40 AM

02 Jun, 24 06:40 AM

02 Jun, 24 06:39 AM

02 Jun, 24 06:21 AM

मैदान में 146 उम्मीदवारों में से सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी राय, पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग और पूर्व भारतीय फुटबॉलर भाईचुंग भूटिया प्रमुख उम्मीदवार हैं। एसकेएम और एसडीएफ ने सभी 32 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए, उसके बाद भाजपा (31), सीएपी-सिक्किम (30) और कांग्रेस (12) का स्थान रहा। 

02 Jun, 24 06:21 AM

एकमात्र लोकसभा सीट पर पड़े मतों की गणना देश के बाकी हिस्सों के साथ 4 जून को की जाएगी। सीईओ कार्यालय ने बताया कि अतिरिक्त चार प्रतिशत वोट सरकारी कर्मचारियों द्वारा डाक मतपत्र के माध्यम से डाले गए।

 

02 Jun, 24 06:21 AM

अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से मतगणना प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की देखरेख में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पहले चरण में 19 अप्रैल को 32 विधानसभा क्षेत्रों और एक लोकसभा सीट पर 4.64 लाख मतदाताओं में से लगभग 80 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

02 Jun, 24 06:21 AM

भाजपा, कांग्रेस और सिटीजन एक्शन पार्टी-सिक्किम (सीएपी-एस) के उम्मीदवार भी मैदान में हैं। रविवार को सुबह छह बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छह जिलों में छह स्थानों पर मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि गंगटोक जिले में नौ, नामची में सात, पाकयोंग में पांच, सोरेंग और ग्यालशिंग में चार-चार तथा मंगन में तीन सीटों के लिए मतगणना की तैयारी कर ली गई है।

02 Jun, 24 06:20 AM

हिमालयी राज्य में 32 विधानसभा क्षेत्रों पर रविवार को होने वाली मतगणना में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) को लगातार दूसरी बार जीत की उम्मीद है तो वहीं विपक्षी एसडीएफ उसे सत्ता से बेदखल करने पर नजरें टिकाए हुए है।

 

02 Jun, 24 06:19 AM

02 Jun, 24 06:19 AM

02 Jun, 24 06:17 AM

टॅग्स :सिक्किम विधानसभा चुनाव 2019सिक्किमलोकसभा चुनाव परिणाम 2024
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदिवाली तोहफा?, केंद्र के बाद इन राज्य में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, करोड़ों कर्मचारी और पेंशनधारकों को फायदा, चेक करें लिस्ट

क्राइम अलर्टसिक्किम: कक्षा सात की छात्रा से यौन उत्पीड़न, विद्यालय के शिक्षक और दो अन्य अरेस्ट

भारतकौन हैं गोविंद मोहन?, मोदी सरकार ने कार्यकाल 22 अगस्त 2026 तक बढ़ाया

भारतKailash Mansarovar Yatra: शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, नाथूला मार्ग से पहला जत्था रवाना

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई