लाइव न्यूज़ :

सिका खान 74 साल बाद भाई से मिलने जाएंगे पाकिस्तान, बंटवारे के समय हुए थे परिवार से अलग

By विनीत कुमार | Updated: January 28, 2022 22:11 IST

भारत में रहने वाले सिका खान को पाकिस्तान जाने के लिए वीजा शुक्रवार को मिल गया। वे अपने भाई से मिलने पाकिस्तान जाएंगे। दोनों भाई बंटवारें के समय बिछड़ गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसिका खान को पाकिस्तान में अपने भाई से मिलने जाने के लिए वीजा मिल गया।करतारपुर साहिब कॉरिडोर में अपने भाई से 74 साल बाद मिले थे सिका खान।सिका पंजाब में बठिंडा जिले के फुलेवाला गांव में रहते हैं, बड़े भाई पाकिस्तान के फैसलाबाद में रहते हैं।

नई दिल्ली: भारत में रहने वाले सिका खान को पाकिस्तान में अपने भाई से मिलने जाने के लिए वीजा शुक्रवार को मिल गया। भारत में पाकिस्तान के दूतावास ने उन्हें वीजा जारी किया। पाकिस्तान के दूतावास की ओर से इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी भी दी गई।

सिका खान करतारपुर साहिब कॉरिडोर में पाकिस्तान में रह रहे अपने बड़े भाई से 74 साल बाद मिले थे। ये खबर तब दुनिया भर में सुर्खियों में रही थी। दोनों भाई बंटवारे के समय अलग हो गए थे। पाकिस्तान में रह रहे सिका खान के बड़े भाई का नाम मुहम्मद सिद्दीक है। सिका फिलहाल पंजाब में बठिंडा जिले के फुलेवाला गांव में रहते हैं।

फैसलाबाद में रहते हैं मुहम्मद सिद्दीक

सिका खान के बड़े भाई 80 साल के मुहम्मद सिद्दीक पाकिस्तन के फैसलाबाद शहर में रहते हैं। करतारपुर कॉरिडोर में जब दोनों भाई मिले थे तो दोनों की आंखें भर आई थी। इसी मुलाकात के दौरान सिका खान को ये भी पता चला कि जन्म के समय उनका नाम हबीब खान था।

इससे पहले दोनों भाईयों ने 2019 में वीडियो कॉल के जरिए बात की थी। पाकिस्तान के एक यूट्यूब चैनल ने दोनों भाईयों से संपर्क कर उनकी बात कराई थी और ये कहानी पूरी दुनिया में फैली थी।

बता दें कि भारत में पंजाब के डेरा बाबा नानक से पाक सीमा तक विशेष कॉरिडोर का निर्माण किया गया है। दूसरी ओर पाकिस्तान में भी सीमा से नारोवाल जिले में गुरुद्वारे तक कॉरिडोर का निर्माण हुआ है। इसी को करतारपुर साहिब कॉरिडोर कहते हैं। 

करतारपुर साहिब सिखों का पवित्र तीर्थ स्थल है। यह पाकिस्तान के नारोवाल जिले में स्थित है। सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी अपने आखिरी दिनों में यही रहे थे। इसलिए सिख धर्म में इस जगह का विशेष महत्व है।

टॅग्स :पाकिस्तानकरतारपुर साहिब कॉरिडोर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल