लाइव न्यूज़ :

करीबी रिश्तेदार की गवाही का महत्व पीड़िता का संबंधी होने के कारण खारिज नहीं किया जाना चाहिए: न्यायालय

By भाषा | Updated: September 3, 2021 19:07 IST

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि किसी मामले में करीबी रिश्तेदारों या संबंधित गवाहों की गवाही के महत्व को पीड़ित का संबंधी होने के आधार पर खारिज नहीं किया जाना चाहिए और कानून उन्हें गवाह के तौर पर पेश किये जाने के लिहाज से अयोग्य करार नहीं देता। न्यायमूर्ति एस ए नजीर और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की पीठ ने गुजरात उच्च न्यायालय का एक आदेश बरकरार रखते हुए यह टिप्पणी की। उच्च न्यायालय ने एक व्यक्ति और उसकी मां को भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) और 498-ए (महिला के पति या पति के रिश्तेदार द्वारा उसके साथ क्रूरता करना) के तहत दोषी ठहराया था और दो साल की सजा सुनाई थी। शीर्ष अदालत ने कहा कि अक्सर विवाहित महिलाओं के साथ क्रूरता संबंधी अपराध घर के अंदर किये जाते हैं जिससे किसी स्वतंत्र गवाह के उपलब्ध होने की संभावना ही समाप्त हो जाती है। पीठ ने कहा कि अगर कोई स्वतंत्र गवाह उपलब्ध है तो वह मामले में गवाह बनने का इच्छुक है या नहीं, यह भी एक बड़ा सवाल है क्योंकि सामान्य रूप से कोई स्वतंत्र या ऐसा व्यक्ति कई कारणों से गवाह नहीं बनना चाहेगा जिसका कोई संबंध नहीं हो। पीठ ने कहा कि घरेलू क्रूरता की किसी पीड़िता द्वारा अपनी वेदना को अपने माता-पिता, भाइयों और बहनों तथा ऐसे अन्य करीबी रिश्तेदारों से साझा करना अस्वाभाविक नहीं है। शीर्ष अदालत ने कहा, ‘‘करीबी रिश्तेदारों-संबंधित गवाहों का साक्ष्यगत महत्व पीड़िता का रिश्तेदार होने के आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता।’’ अभियोजन के अनुसार गुमानसिंह चौहान का मृतक के साथ 27 अप्रैल, 1997 को विवाह हुआ था। विवाह के बाद मृतक अपनी ससुराल में रह रही थी लेकिन उसका पति भैंस खरीदने के लिए अपने पिता से 25,000 रुपए लाने के लिए लगातार दबाव डाल रहा था। इस मांग और ससुराल में लगातार उत्पीड़न से तंग आकर इस महिला ने 14 दिसंबर, 1997 को आत्महत्या कर ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला