लाइव न्यूज़ :

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा, "जान से मारने की मिल रही है धमकी, भगवंत मान सरकार ने क्या किया गोल्डी बराड़ के खिलाफ"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 7, 2023 11:32 IST

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने भगवंत मान सरकार और पंजाब पुलिस को कठघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि सरकार सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच में टालमटोल का रवैया अपना रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भगवंत मान सरकार के खिलाफ विधानसभा के सामने बैठे धरने परपंजाब सरकार को अक्षम बताते हुए मामले को जांच सीबीआई के सुपुर्द किये जाने की मांग कीमूसेवाला के पिता ने कहा कि हत्यारे 25 अप्रैल से पहले उन्हें भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं

चंडीगढ़:पंजाब विधानसभा के सामने घरने पर बैठे दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने मंगलवार को भगवंत मान सरकार और पंजाब पुलिस को कठघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि पंजाब सरकार और पुलिस उनके बेटे सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड की जांच में टालमटोल का रवैया अपना रही है।

मूसेवाला के पिता ने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण हत्यारों के हौसले बुलंद हैं और वो उनके बेटे की जान लेने के बाद अब उन्हें भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

बलकौर सिंह ने पंजाब सरकार को बेटे की हत्या की जांच में अक्षम बताते हुए मामले को सीबीआई के सुपुर्द किये जाने की मांग की। भगवंत मान सरकार को घेरते हुए बलकौर सिंह ने कहा कि उनके बेटे की हत्या की जांच दबाई जा रही है। हत्यारों का हौसला बढ़ा हुआ है और वो उन्हें 25 अप्रैल से पहले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

मूसेवाला के पिता ने कहा, “मैं सरकार से पूछना चाहचा हूं कि क्या बेटे की हत्या का केस लड़ना मेरा अपराध है, क्या मैं अपने बेटे का केस नहीं लड़ूं। बेटे के हत्यारे मुझे एक नहीं तीन बार धमकी दे चुके कि वो मुझे 25 अप्रैल से पहले मार देंगे। सरकार कुछ नहीं कर रहा है तो मैं उससे कहना चाहता हूं कि मुझे दी गई सुरक्षा वापस ले ले। मैं अपने बल पर बेटे के हत्यारों के खिलाफ लड़ूंगा।”

उन्होंने कहा, “मेरे पक्ष में कुछ भी हो रहा है। इसलिए कारण मैं विधानसभा के बाहर धरने पर बैठा हूं। मेरा बेटे का नाम पंजाब में ही नहीं, पूरी दुनिया में मशहूर था। ये दुख, ये गुस्सा मेरे अकेले का नहीं है पूरी दुनिया गुस्से में है कि आखिर सरकार हमारी क्यों नहीं सुन रही है।”

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा, “मुझे पंजाब की सरकार और पुलिस से कोई उम्मीद नहीं है। अच्छा होगा कि मेरे बेटे की हत्याकांड की जांच सीबीआई के हवाले कर दी जाए। सिर्फ गुर्गों को गिरफ्तार करने से काम नहीं चलेगाष ये तो मोहरे थे। पैसे लिए और गोली मार दी। मास्टरमाइंड तो गोल्डी बराड़ है, सरकार ने क्या किया उसके खिलाफ बताए मुझे, क्यों नहीं उसके खिलाफ एक्शन ले रहे हैं।” 

बेटे की मौत के लिए सीधे तौर पर पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए बलकौर सिंह ने कहा, “आखिर किया क्या सरकार ने, जोधपुर से पकड़ा गया हत्यारा कहता है कि वह नाबालिग है। मैं पूछता हूं कि नाबालिग मुझे गोली मार दे तो सरकार क्या करेगी? जिस दिन पंजाब में सरकार बदली, मेरे बेटे की हत्या कर दी गई। कांग्रेस जब तक सत्ता में थी, मेरा बेटा सुरक्षित था। भगवंत मान सरकार ने मेरा सब कुछ छीन लिया।"

उन्होंने कहा, "पिछले 10 महीनों में मैं कई बार पुलिस और प्रशासन के पास गया। मुझे आश्वासन दिया गया था। लेकिन यहां जो हो रहा है वह मेरे बच्चे की हत्या को कालीन से ढकने के लिए किया जा रहा है। मेरे पक्ष में कुछ नहीं जा रहा है। इसलिए मुझे विधानसभा आना पड़ा है।"

मूसेवाला के पिता ने कहा, “जब तक विधानसभा चलेगी, यहीं बैठा रहूंगा। हत्यारों के खिलाफ चल रही जांच को न केवल प्रभावित किया जा रहा है बल्कि उसे खत्म किया जा रहा है। आखिर सरकार हमारी सुन क्यों नहीं रही है?”

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाभगवंत मानपंजाबचंडीगढ़कांग्रेससीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल