लाइव न्यूज़ :

Sidhu Moosewala Murder Case: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को सुलझाने में लगे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के 12 अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ाई गई, मिली थी धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2022 10:39 IST

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड केस को सुलझाने में लगे 12 पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए। हाल ही में अमेरिका में छिपे गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर धमकी दी, जिसके बाद अधिकारियों की सुरक्षा और बढ़ा दी गई

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के 12 अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ाई गई।गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर धमकी दी थी धमकी।तीन पुलिस अधिकारियों को दी गई Y श्रेणी की सुरक्षा। 

नई दिल्ली: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड  को सुलझाने में लगे दिल्ली की स्पेशल सेल के 12 अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्पेशल सीपी एच.एस. धालीवाल, डीसीपी स्पेशल सेल मनीषी चंद्रा, डीसीपी राजीव रंजन के लिए Y श्रेणी की सुरक्षा को मंजूरी दी गई है। 

अमेरिका में छिपे गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा ने करीब चार दिन पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अफसरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर धमकी दी है। गैंगस्टर ने लिखा की अगर स्पेशल सेल के किसी भी अफसर ने पंजाब में कदम रखा तो उसका अंजाम बुरा होगा। इतना ही नहीं उसने गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी की हत्या करवाने का दावा भी किया है। यह गैंगस्टर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारों पर काम करता है।

लखबीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख कर यह भी दावा किया है कि उसने इटली में गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी का मर्डर करवा दिया है। बता दें कि हरप्रीत उर्फ हैप्पी इंडियन एजेंसी का वांटेड है। लखबीर सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'हरप्रीत सिंह दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और Raw की मुखबिरी कर रहा था इसलिए मैंने उसकी हत्या करवा दी है।'

पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा तरनतारण जिले का रहने वाला है। साल 2017 से वो कनाडा में ही रह रहा है। लखबीर सिंह खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के साथ मिलकर  काम करते थे । माना जाता है कि हरविंदर सिंह ISI के इशारे पर काम करता था। 1 दिन पहले हरविंदर सिंह रिंदा की पाकिस्तान में मौत की खबर सामने आई है। लखबीर सिंह पर पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में शिवसेना नेता की हत्या के मामले में और मोहाली RPG अटैक में लखबीर सिंह का नाम जांच में सामने आया था।

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा के पास गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसपंजाबसिद्धू मूसेवालाकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल