लाइव न्यूज़ :

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दो साथियों संग फरार शूटर पकड़ा गया, पश्चिम बंगाल-नेपाल सीमा से हुई गिरफ्तारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 10, 2022 17:51 IST

केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला के फरार शूटर दीपक उर्फ ​​मुंडी को दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धू मूसेवाला के फरार शूटर दीपक उर्फ ​​मुंडी को दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया।मुंडी के दो साथियों की पहचान कपिल पंडित और राजिंदर के रूप में हुई है।पंजाब पुलिस के मुताबिक, तीनों को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम ने पश्चिम बंगाल-नेपाल सीमा पर गिरफ्तार किया। 

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में सिद्धू मूसेवाला के फरार शूटर दीपक उर्फ ​​मुंडी को दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया। शनिवार को एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी साझा की। मुंडी के दो साथियों की पहचान कपिल पंडित और राजिंदर के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस के मुताबिक, तीनों को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम ने पश्चिम बंगाल-नेपाल सीमा पर गिरफ्तार किया। 

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया, "दीपक, कपिल पंडित और राजिंदर को आज एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स टीम ने पश्चिम बंगाल-नेपाल सीमा पर एक खुफिया-आधारित ऑपरेशन की परिणति में गिरफ्तार किया। दीपक बोलेरो मॉड्यूल में शूटर था, कपिल पंडित और राजिंदर ने हथियारों और ठिकाने सहित रसद सहायता प्रदान की।"

पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव में 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना पंजाब पुलिस द्वारा 424 अन्य लोगों की सुरक्षा वापस लेने के एक दिन बाद हुई थी। इस महीने की शुरुआत में भारत ने पुष्टि की थी कि पंजाबी गायक की हत्या के सिलसिले में दो संदिग्धों एक केन्या से और एक अजरबैजान से गिरफ्तार किया गया है और देश स्थानीय अधिकारियों के साथ निकट संपर्क में है।

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाPunjab Policeदिल्ली पुलिसपश्चिम बंगालनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट