लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू का बयान, कहा- मजीठिया की हो गिरफ्तारी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 17, 2018 01:26 IST

पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर मादक पदार्थ तस्करों के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हुए आज उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की

Open in App

 पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर मादक पदार्थ तस्करों के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हुए आज उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की और कहा कि उनके पास विशेष कार्य बल( एसटीएफ) की रिपोर्ट के निष्कर्ष हैं।पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में कलपंजाब सरकार ने कहा था कि दो सदस्यीय समिति रिपोर्ट का परीक्षण करेगी। सिद्धू ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ एसटीएफ ने साफ कर दिया है कि मादक पदार्थों की तस्करी में बिक्रम मजीठिया की भूमिका को लेकर एक बड़ा सबूत है और उनकी भूमिका की जांच की जानी चाहिए।

पंजाब सरकार इन तथ्यों को नजरअंदाज नहीं कर सकती।’ यह पूछे जाने पर कि उनकी सरकार कोई फैसला क्यों नहीं ले रही, कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ हमारी सरकार फैसला लेगी। हमारी सरकार ने ही एसटीएफ गठित की थी।’’

पंजाब के पर्यटन मंत्री सिद्धू ने कहा कि "केजरीवाल के बयान से पंजाब में आप का अस्तित्व खत्म हो गया है, ऐसा इसलिए क्योंकि वह मजीठिया को गिरफ्तार करवाने की बात कहा करते थे।" सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल ने लोगों को धोखा दिया है.।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारत500 करोड़ रुपये का सूटकेस दो और सीएम बनो?, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के बयान पर शिवकुमार ने कहा- ‘पागलों के किसी अस्पताल’ में भर्ती हो?

बॉलीवुड चुस्कीThe Great Indian Kapil Show 3: लो जी ठोको ताली?, एक कुर्सी पाज्जी के लिए प्लीज, कपिल शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी, जानिए अर्चना पूरन सिंह का क्या...

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील