लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक को लेकर कांग्रेस की माथापच्ची खत्म! सिद्धारमैया होंगे सीएम, कल लेंगे शपथ, सूत्रों के अनुसार- शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद का ऑफर

By विनीत कुमार | Updated: May 17, 2023 13:57 IST

कर्नाटक की कमान सिद्धारमैया को मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार उनका नाम लगभग पक्का हो गया है। सिद्धारमैया कल मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाने की तैयारी है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सूत्रों के अनुसार 75 साल के सिद्धारमैया को फिर मिलेगी कांग्रेस की कमान, आधिकारिक घोषणा बाकी।डीके शिवकुमार को उप-मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, कुछ और अहम मंत्रालय सौंपे जा सकते हैं।कर्नाटक चुनाव के शनिवार को आए नतीजों के बाद से सीएम पद पर चल रही कांग्रेस के अंदर माथापच्ची।

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद अब चर्चा यही है कि कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद पर कौन बैठने जा रहा है। नतीजों के बाद से इस पर भीतरखाने चर्चा जारी है। हालांकि, अब सूत्रों के अनुसार सामने आ रही जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री 75 साल के सिद्धारमैया को लेकर सहमति लगभग बन चुकी है। सिद्धारमैया कल दोपहर 3.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले सकते हैं। 

वहीं, सूत्रों के अनुसार डीके शिवकुमार को उप-मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। साथ में कुछ अहम मंत्रालय सौंपे जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस हाईकमान फिलहाल शिवकुमार को मनाने में जुटा है। शिवकुमार बुधवार सुबह राहुल गांधी से मिलने दिल्ली में 10 जनपथ भी पहुंचे।  

इससे पहले सिद्धरमैया ने भी आज पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। बता दें कि कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री चुनने के लिए कांग्रेस में शनिवार को नतीजे आने के बाद से मंथन जारी है। मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहले राहुल गांधी के साथ चर्चा की और फिर पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे दोनों नेताओं सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार से मुलाकात की थी। 

खड़गे ने सोमवार को भी पार्टी के तीनों पर्यवेक्षकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा की थी। पर्यवेक्षकों ने नवनिर्वाचित विधायकों की राय के आधार पर उन्हें अपनी रिपोर्ट भी सौंपी थी। इस बीच, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जी परमेश्वर ने भी अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा था कि अगर पार्टी आलाकमान उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी देता है तो वह इसे संभालने के लिए तैयार हैं।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023सिद्धारमैयाDK Shivakumarराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी