लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर खंभे से टकराई शटल बस, 10 लोग हुए घायल, जांच शुरू

By आजाद खान | Updated: June 18, 2023 13:48 IST

घटना पर बोलते हुए बेंगलुरु हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा है कि "18 जून, 2023 को लगभग सुबह 5.15 बजे, BLR हवाई अड्डे के T1 और T2 के बीच चलने वाली एक शटल बस T2 आगमन निकास मार्ग के पास एक खंभे से टकरा गई, जिसके कारण 10 लोग घायल हो गए। इसमें कुल 17 यात्री (15 यात्री और 2 कर्मचारी) सवार थे। घायलों को तत्काल चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाया गया।"

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक हादसा हो गया है। यहां पर एक बस एक पोल में टकरा गई है। इस कारण बस में सवार 17 लोगों में से 10 लोग घायल हो गए हैं।

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु हवाई अड्डे पर एक बस के एक बोल से टकरा जाने के कारण 10 लोग घायल हो गए है। बस का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई बस को देखा जा सकता है। दरअसल, एक शटल बस के एयरपोर्ट के बाहर एक पोल से टकरा जाने के कारण यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह  5:15 बजे हुआ है। 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा बस के नियंत्रण खो देने के कारण हुई है। हालांकि अभी तक पूरी तरह से यह साफ नहीं हो पाया है कि नियंत्रण खो देने के कारण या फिर किसी अन्य कारयण यह हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, यह बस एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 और टर्मिनल 2 के बीच चल रही थी। 

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शटल बस में कुल 17 यात्री सवार थे जिसमें से 15 यात्री थे और दो चालक दल के सदस्य थे। इस हादसे में 10 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है जिसमें एक दो साल का बच्चा भी शामिल है। हालांकि घटना के बाद सभी घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वहां उनका इलाज भी चल रहा है। खबर यह भी है कि इलाज के बाद पांच लोगों को घर वापस भी भेज दिया गया है। 

हादसे पर बेंगलुरु हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने क्या कहा

घटना पर बोलते हुए बेंगलुरु हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा है कि "18 जून, 2023 को लगभग सुबह 5.15 बजे, BLR हवाई अड्डे के T1 और T2 के बीच चलने वाली एक शटल बस T2 आगमन निकास मार्ग के पास एक खंभे से टकरा गई, जिसके कारण 10 लोग घायल हो गए। इसमें कुल 17 यात्री (15 यात्री और 2 कर्मचारी) सवार थे। घायलों को तत्काल चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाया गया।"

उन्होंने आगे कहा है कि "BIAL द्वारा दिए गए सेवा अनुबंध के मुताबिक, AI STATS हवाई अड्डे पर शटल सेवाओं का संचालन करता है। हम इस मामले की जांच करने के लिए ऑपरेटर के साथ काम कर रहे हैं और समझौते के अनुसार सभी आवश्यक शमन उपाय करेंगे।" 

टॅग्स :कर्नाटकBangaloreसोशल मीडियाsocial media
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन