लाइव न्यूज़ :

'शुजात बुखारी ने हत्या से पहले की थी CM महबूबा से मुलाकात, सुरक्षा बढ़ाने के लिए उठाई थी मांग'

By भाषा | Updated: June 18, 2018 22:15 IST

दैनिक अखबर ‘राइजिंग कश्मीर’ के प्रधान संपादक बुखारी की 14 जून को श्रीनगर में उनके कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। निजी सुरक्षा गार्ड के तौर पर उन्हें उपलब्ध कराये गये दो पुलिस अधिकारी भी इस हमले में मारे गये थे।

Open in App

लंदन, 18 जूनः खुफिया ब्यूरो (आईबी) के पूर्व विशेष निदेशक ए एस दुलत ने सोमवार को कहा कि वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी ने कुछ दिन पहले ही सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से संपर्क किया था। बुखारी की पिछले हफ्ते श्रीनगर में हत्या कर दी गयी। 

दैनिक अखबर ‘राइजिंग कश्मीर’ के प्रधान संपादक बुखारी की 14 जून को श्रीनगर में उनके कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। निजी सुरक्षा गार्ड के तौर पर उन्हें उपलब्ध कराये गये दो पुलिस अधिकारी भी इस हमले में मारे गये थे। सरकार ने इन हत्याओं के लिए कश्मीर में आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया था।

पिछले हफ्ते यहां पहुंचे दुलत ने एक बयान में कहा, 'उन्होंने (बुखारी ने) बार-बार अलगाववाद , आतंकवाद में वृद्धि और व्यापक डर की बार बार चेतावनी दी थी और कहा था कि ऐसे माहौल में कोई भी सुरक्षित नहीं है।' 

दुलत ने सवाल किया कि बुखारी ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग के साथ कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री से संपर्क किया था। किसने सोचा था कि यह भद्र व्यक्ति निशाना बन सकता है।

पूर्व खुफिया प्रमुख ने कहा, 'छह हफ्ते पहले इस्तांबुल में हमारी भेंट हुई थी जहां से उन्होंने पाकिस्तान की यात्रा की थी। एक पखवाड़े से अधिक समय तक यात्रा करने के बावजूद वह 23 मई को मेरी पुस्तक 'द स्पाई क्रोनिकल्स' के लोकार्पण के मौके पर श्रीनगर से दिल्ली आए।'उन्होंने कहा कि बुखारी इस बात के प्रबल पक्षधर थे कि वार्ता ही इस स्थिति से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारहत्याकांडमेहबूबा मुफ़्ती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह