लाइव न्यूज़ :

'कविता के बहाने' का हुआ लोकार्पण, जानिए क्या खास है किताब के अंदर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2019 16:34 IST

विभिन्न वक्ताओं ने कहा की संग्रह की कविताएँ भाव और विचार दोनो ही स्तरों पर परिपक्व हैं और इनमें कविता के बेहतर भविष्य की सम्भावनाएँ नजर आती हैं।

Open in App

परिन्दे प्रकाशन द्वारा प्रकाशित श्री विलास सिह की पुस्तक कविता के बहाने का लोकार्पण समारोह  दिनांक 22.10.2019 को मोहन नगर, ग़ाज़ियाबाद स्थित आई.टी.एस कॉलेज के सभागार में संपन्न हुआ।समारोह की अध्यक्षता प्रख्यात  कवि, कथाकार, आलोचक डॉ गंगा प्रसाद विमल ने की। वरिष्ठ कवि श्री लीलाधर मंडलोई, श्री मदन कश्यप, प्रोफ़ेसर देवशंकर नवीन व श्रीमती अलका सिन्हा ने संग्रह पर अपनी समीक्षात्मक राय ज़ाहिर की और काव्य संग्रह को एक सार्थक उपलब्धि बताया।

विभिन्न वक्ताओं में कहा की संग्रह की कविताएँ भाव और विचार दोनो ही स्तरों पर परिपक्व हैं और इनमें कविता के बेहतर भविष्य की सम्भावनाएँ नजर आती हैं। इन कविताओं में जहाँ एक ओर पौराणिक और महाभारत के प्रतीकों के माध्यम से हमारे समय की विद्रपताओं को रेखांकित किया गया है वहीं वर्तमान समय में सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक मूल्यों के समक्ष उपस्थित विभिन्न चुनौतियों को भी सार्थक रूप से उठाया गया है।

इन कविताओं में पेड़, पहाड़, नदी, गौरैयों और गिद्धों के माध्यम से पर्यावरण और प्रकृति से जुड़ी चिंताओं की चर्चा है। महिला सुरक्षा और महिलाओं के प्रति समाज के रूढ़िवादी और पितृसत्तात्मक रवैए की पड़ताल भी इस संग्रह की कविताओं में की गयी है। सभी वक्ताओं ने क़ाबू संग्रह ‘कविता के बहाने ‘ को आवश्यक रूप से पठनीय संग्रह बताया और इस के लिए कवि को बधाई दो। आपने वक्तव्य में श्री विलास सिंह ने कहा की कविता की सार्थकता इस बात में है कि वह आपके मनोभावों से तादात्म्य स्थापित कर सके और कवि की अनुभूति पाठक की अपनी अनुभूति बन जाए।

उन्होंने कहा कि उबाका प्रयत्न रहा है की कविताओं में बिम्ब और शिल्पगत जटिलता न हो ताकि कविता की बोधगम्यता बनी रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ गीतकार डॉ धनंजय सिहं, नामचीन शायर श्री गोविंद गुलशन व सरवर हसन सरवर, चित्रकार व लेखक श्री राजकमल, संगीतकार डॉ आर. के. भदौरिया, कथाकार श्री सुभाष अखिल, कवि, कथाकार व पत्रकार श्री आलोक यात्री, पर्यावरण सेवी श्री प्रशान्त वत्स  और अन्य मित्र भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रवीण कुमार जी ने अत्यंत कुशलता से किया।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज