लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में श्रीराम सेना ने की हिंदुओं से अपील, अक्षय तृतीया पर मुस्लिम दुकानदारों से न खरीदें गहने, भाजपा एमएलसी ने किया कड़ा विरोध

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 27, 2022 15:24 IST

कर्नाटक में श्रीराम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने हिंदूओं के कथित अपील की है कि वो अक्षय तृतीया के त्योहार पर मुस्लिम व्यापारियों से सोने के गहने न खरीदें।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में बीते कुछ महीनों से सांप्रदायिक तनाव अपने चरम पर है श्रीराम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने हिंदूओं से मुस्लिम आभूषण व्यापारियों के बहिष्कार की अपील की हैभाजपा एमएलसी एएच विश्वनाथ ने श्रीराम सेना के इस अपील का कड़ा विरोध किया है

बेंगलुरु: धर्म की सियासत में उलझा कर्नाटक इस भारी पेचीदगी से बाहर नहीं निकल पा रहा है। बीते लगभग 6 महीने में कभी बुरके नाम पर तो कभी हलाल और झटका के नाम पर मची उठापटक के अलावा मुस्लिम दुकानदारों को हिंदू धार्मिक मेले में दुकान न लगाने की बात करके धार्मिक ध्रुवीकरण को धार देता श्रीराम सेना ने अब एक नया शगूफा छोड़ दिया है।

जानकारी के मुताबिक श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने हिंदूओं के कथित अपील की है कि वो आगामी 3 मई को मनाये जाने वाले अक्षय तृतीया के त्योहार पर मुस्लिम व्यापारियों से सोने के गहने न खरीदें।

यही सब कारण है कि बीते कुछ महीनों से सूबे में सांप्रदायिक तनाव अपने चरम पर है। हिंदुत्व संगठन श्रीराम लगारात ऐसा अपनी जारी कर रही है, जिससे दोनों समुदायों के बीच आपसी विश्वास की खाई गहरी होती जा रही है।

वहीं श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक के इस बयान का विरोध करते हुए कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता और एमएलसी ने श्रीराम सेना के द्वारा मुस्लिम व्यापारियों से गहने न खरीदने की अपील का पुरजोर विरोध किया गया है। भाजपा नेता ने श्रीराम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक की टिप्पणी की निंदा की है और कहा है कि बोम्मई सरकार धर्म के आधार पर विभाजन की बात करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

श्रीराम सेना के प्रमोद मुतालिक ने हिंदुओं से मुस्लिम व्यापारियों के बहिष्कार की अपनी के साथ यह दावा भी किया है कि मुस्लिम व्यापारियों की गहनो की दुकानों से खरीदन होने पर होने वाली आय का प्रयोग केरल में हिंदुओं के खिलाफ काम करने वाले संगठनों के लिए किया जाता है और गहनों की बिक्री से मिले पैसों के जरिये केरल में हिंदुओं पर अत्याचार किया जाता है।

समाचार वेबसाइट 'द न्यूज मिनट' के अनुसार श्रीराम सेना प्रमुख के इस बयान का विरोध करते हुए भाजपा के एमएलसी एएच विश्वनाथ ने कहा कि श्रीराम सेना की सांप्रदायिक टिप्पणी निंदा के योग्य है और इस मामले में मुख्यमंत्री बोम्मई को संज्ञान लेते हुए श्रीराम सेना प्रमुख प्रमोद मुतालिक के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए।

बेंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए एमएलसी एएच विश्वनाथ ने कहा, “प्रमोद मुतालिक क्या सरकार से उपर हैं? क्या यह संघ या विश्व हिंदू परिषद की सरकार है? सरकार सभी जनता के लिए होनी चाहिए। मुतालिक के बयान से लोकतंत्र का अपमान हो रहा है।”

एएच विश्वनाथ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से अपील की कि वो इस मामले में दखल दें और ऐशे सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ कार्रवाई करें। इसके साथ विश्वनाथ ने कहा कि ऐसे लोगों पर तो सरकार की ओर से मुकदमा चलाया जाना चाहिए। 

टॅग्स :कर्नाटकविवादShri Ramबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?