लाइव न्यूज़ :

जो अपनी सरकार नहीं बचा पाया वो महाराष्ट्र को..., कमलनाथ पर शिवराज सिंह चौहान ने कसा तंज

By अनिल शर्मा | Updated: June 23, 2022 07:40 IST

महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच कमलनाथ को ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) के पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया जिसपर शिवराज सिंह चौहान ने चुटकी ली है। शिवराज ने कांग्रेस को अनाथ बताया....

Open in App
ठळक मुद्दे  ये कांग्रेस कभी आपका भला कर सकती है क्या, जो खुद अंतिम सांसे गिन रही हैः शिवराज सिंह चौहानराहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के सबसे बड़े नेता ईडी के चक्कर काट रहे हैं

भोपालः  राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के महाराष्ट्र दौर पर शिवराज सिंह चौहान ने चुटकी ली है। उद्धव ठाकरे की सरकार पर आए संकट और कमलनाथ के महाराष्ट्र दौरे का शिवराज ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि जो अपनी सरकार नहीं बचा पाया वह महाराष्ट्र को क्या बचाएगा।

गौरतलब है कि कमलनाथ को महाराष्ट्र सत्तारूढ़ गठबंधन शीर्ष मंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा विद्रोह से उपजे संकट से निपटने के लिए भेजा गया है। कमलनाथ यहां बतौर ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) के पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे। उधर, शिंदे असम के गुवाहाटी में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके साथ 40 विधायक हैं। शिवराज सिंह ने एक जनसभा में कमलनाथ के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी अंतिम सांसे गिन रही है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा, “कांग्रेस हो गई अनाथ और महाराष्ट्र निकल गए कमलनाथ, मध्यप्रदेश में जो खुद की सरकार बचा नहीं पाए, वो महाराष्ट्र कैसे बचा पाएंगे?” शिवराज ने आगे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कह,  ये कांग्रेस कभी आपका भला कर सकती है क्या, जो खुद अंतिम सांसे गिन रही है। इसके साथ ही राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के सबसे बड़े नेता ईडी के चक्कर काट रहे हैं। 

बता दें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 22 जून को महाराष्ट्र का सीएम आवास “वर्षा” छोड़ दिया था। इसके पहले उन्होंने फेसबुक लाइव के जरिए विधायकों से ये अपील की कि अगर किसी को परेशानी है तो वे उनसे साझा करें। सामने आकर बोलें, मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ दूंगा। 

टॅग्स :Kamal Nathमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल