लाइव न्यूज़ :

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "जब कांग्रेस का अत्याचार बढ़ा तो नरेंद्र मोदी ईश्वर के 'आशीर्वाद' के रूप में आए"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 30, 2022 21:35 IST

Open in App
ठळक मुद्देसीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब कांग्रेस का अत्याचार बढ़ा तो ईश्वर ने पीएम मोदी को भेजासीएम शिवराज ने कहा कि 1947 में सत्ता पाने की लालच में नेहरू ने इस देश का बंटवारा किया थाजिस कांग्रेस ने भारत का विभाजित किया, आज उसी कांग्रेस के लोग 'भारत जोड़ने' की बात कर रहे हैं

कलबुर्गी: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक के कलबुर्गी में भाजपा के पिछड़ा वर्ग रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' यात्रा पर जबरदस्त हमला बोला है। सीएम शिवराज ने रविवार को कांग्रेस को घेरते हुए पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पर आरोप लगाया कि उनकी नीतियों के कारण देश का ‘विभाजन’ हुआ।

इतना ही नहीं शिवराज सिंह चौहान ने आरोपों के निशाने पर राहुल गांधी को लेते हुए आरोप लगाया कि आखिर राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ किसे जोड़ने के लिये की जा रही है? कांग्रेस की खिंचाई के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले कर्नाटक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से बहुमत में आयेगी और सरकार बनाकर कांग्रेस को जनता से दूर रखने का काम करेगी।

सीएम चौहान ने पीएम मोदी की तारीफ और रागुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा, "एक तरफ नरेंद्र मोदी हैं, जो देश के लिए काम कर रहे हैं और दूसरी तरफ राहुल बाबा हैं. जो 'भारत जोड़ो' यात्रा कर रहे हैं।"

उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा, "राहुल गांधी पहले हमें जरा ये बताएं कि इस देश में भारत ‘तोड़ो’ किसने किया था? अगर उन्हें न पता हो तो हम बता रहे हैं कि साल 1947 में सत्ता पाने की भूख के कारण पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश का बंटवारा किया। इस देश को पहली बार बांटने वाले अगर कोई थे तो वह पंडित जवाहरलाल नेहरू थे, यह कांग्रेस थी।’’

सीएम शिवराज ने कहा, "कांग्रेस के ही लोग हैं, जिन्होंने भारत को विभाजित किया, लेकिन आज वही लोग 'भारत जोड़ने' की बात कर रहे हैं। ये तो घोर आश्चर्य है। इस देश में एक तरफ तो भाजपा जैसी पार्टी है, जहां एक साधारण परिवार का आदमी भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की तरफ देखिये, जहां केवल एर परिवार के आदमी को पीएम बनने हक है, एक ही परिवार सारी पार्टी है।"

कांग्रेस द्वारा मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी प्रमुख बनाये जाने पर तंज कसते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "कांग्रेस अब मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना अध्यक्ष बनाने के बारे में शेखी बघार रही है, लेकिन इतना जान लीजिए कि कांग्रेस पार्टी अपने एक अनुभवी नेता को सिर्फ बलि का बकरा बना रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि कांग्रेस कभी भी खत्म हो जाएगी और वे कभी चुनाव नहीं जीत सकते, इसलिए उन्होंने खड़गे को आगे किया है।"

सीएम चौहान ने कांग्रेस पर गहरा कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब कांग्रेस 'भारत जोड़ो' की बात कर रही है, जब कई लोग ‘कांग्रेस छोड़ो’ का मूड बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे भारत को नजर डालिए, कांग्रेस पार्टी कहीं नहीं है और जहां यह बची है, वहां भी छोटे समूह या धड़े में सिमट गई है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भी कांग्रेस बंटी हुई है, जिसमें एक धड़े का नेतृत्व डीके शिवकुमार कर रहे हैं और दूसरे का नेतृत्व सिद्धारमैया संभाले हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जिस तरह से प्रगति कर रहा है, उस पर उन्हें गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के अत्याचार और अन्याय बढ़े तो मोदी ईश्वर के ‘‘आशीर्वाद’’ के रूप में आए। अपनी बात को बल देने के लिए सीएम शिवराज ने कहा कि ये बात मैं नहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सहित विश्व के कई नेता कह रहे हैं और मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा कर रहे हैं।

भाजपा की इस रैली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं संसदीय बोर्ड के सदस्य बीएस येदियुरप्पा, प्रदेश प्रमुख नलिन कुमार और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी समेत कई अन्य नेता मौजूद थे। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानकर्नाटकBJPकांग्रेसजवाहरलाल नेहरूराहुल गांधीBasavaraj Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार