लाइव न्यूज़ :

MP: शिवराज ने कहा- कुछ मांगने जाने से बेहतर, मरना समझूंगा

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 12, 2023 16:14 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान ने पद से हटते ही बड़ा बयान दिया है शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल को इस्तीफा देने के दूसरे दिन सीएम हाउस में मीडिया को बुलाया। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको याद होगा उस दिन भी कहा था। बाकी दिल्ली में है,आप दिल्ली जाएंगे क्या? एक बात में बड़ी विनम्रता के साथ कहता हूं अपने लिए कुछ मांगने जाने से बेहतर, मैं मरना समझूंगा। वह मेरा काम नहीं है इसलिए मैंने कहा था मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा ।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान की मीडिया से चर्चासीएम पद से हटते ही कहीं बड़ी बातकुछ मांगने जाने से बैहतर,मरना समझूंगा

शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद जाने के सवाल पर कहा कि पार्टी कार्यकर्ता के नाते पार्टी मेरे लिए सदैव मिशन है। सीएम रहते भी मेरे रिश्ते जनता से थे। मामा का रिश्ता- प्यार का रिश्ता। भैया का रिश्ता है विश्वास का रिश्ता । जब तक मेरी सांस चलेगी मैं यह प्यार और विश्वास का रिश्ता टूटने नहीं दूंगा।

 शिवराज सिंह चौहान ने इसके तत्काल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व का आभार भी जाता दिया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा की केंद्रीय नेतृत्व ने मार्गदर्शन किया प्रदेश अध्यक्ष से भी सहयोग मिला सभी का आभारी हूं।अपनी लाडली बहन योजना पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा महिला सशक्तिकरण मेरे वोट हासिल करने का जरिया कभी नहीं रही। लाडली लक्ष्मी योजना कन्या विवाह संबल लाडली बहन योजना से खुशहाली लाने का काम किया गया। शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल के सदस्य प्रशासनिक अफसर और मुख्यमंत्री निवास के कर्मचारियों के प्रति भी आभार जताया।

शिवराज की अगली भूमिका क्या

शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि उनकी अगली भूमिका क्या होगी जो पार्टी तय करेगी। एक कार्यकर्ता के नाते वह भूमिका मेरी होगी। शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन के काम को नई सरकार के द्वारा आगे बढ़ाए जाने की बात कही।

 शिवराज सिंह चौहान ने नए मुख्यमंत्री के सामने राखी मांग

 शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं नवनियुक्त मुख्यमंत्री से एक मांग करना चाहता हूं मुझे रोज पेड़ लगाने दें। और इसके लिए मुझे जगह उपलब्ध कराई जाए।

शिवराज से लिपटकर रोई लाडली बहना

मुख्यमंत्री निवास पर पहुंची एक महिला ने शिवराज सिंह चौहान से लिपटकर उनके जाने पर दुख जताया।दरअसल लाडली लक्ष्मी और लाडली बहन जैसी योजना के जरिए शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के दिल में जगह बना ली थी और यही वजह है कि मुख्यमंत्री निवास पर शिवराज से मिलने पहुंची महिला उनसे गले मिलते हुए रोने लगी। शिवराज सिंह चौहान ने भी उसे भरोसा दिया । हालांकि मुख्यमंत्री पद जाने के बाद नई भूमिका की तैयारी में लगे शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर वह तमाम सवाल नजर आ रहे थे जो वह मौन रहकर पार्टी से पूछ रहे थे। 

टॅग्स :भारतBJPशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण