लाइव न्यूज़ :

शिवराज ने नागौर सड़क हादसे पर दु:ख व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों को दी जाएगी आर्थिक मदद

By भाषा | Updated: August 31, 2021 16:20 IST

Open in App

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के नागौर जिले स्थित श्री बालाजी के पास भीषण सड़क हादसे में प्रदेश के 12 श्रद्धालुओं की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी और घायलों के इलाज का संपूर्ण खर्च सरकार वहन करेगी। मंगलवार को हुए इस हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। राजस्थान पुलिस के अनुसार ये लोग मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के रहने वाले थे। चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘इस भीषण सड़क दुर्घटना में भाई-बहनों के असमय निधन का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। दुःख की इस घड़ी में, मैं और मध्य प्रदेश के सभी नागरिक शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी और घायलों के इलाज का संपूर्ण खर्च सरकार वहन करेगी।’’ मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी इस हादसे पर दु:ख व्यक्त किया है और सरकार से सभी पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद व घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

क्राइम अलर्टRajasthan: सास की नाक काटकर फरार हुआ दामाद, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टRajasthan: खून के रिश्तों ने ही किया खून; 6 साल से लापता बेटे का एक्सप्रेसवे पर दफन मिला शव, चाचा-चाची ही निकले कातिल

भारतमध्य प्रदेश कांग्रेसः टैलेंट हंट का मकसद और पुरानी परंपरा, पिछले 23 वर्षां में केवल 15 महीने ही कांग्रेस सत्ता में रही...

क्राइम अलर्टRajasthan: जयपुर-कोटा हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत; ट्रेलर ट्रक से कार की टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील