लाइव न्यूज़ :

"शिवराज चौहान बताएं मोदीजी ने उन्हें मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनने दिया", कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश में किया भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 7, 2024 09:44 IST

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने शिवराज सिंह चौहान से पूछा कि वो खुद बताएं कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद भी उनके हाथ से मुख्यमंत्री का पद क्यों चला गया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे उलझे जुबानी जंग में खड़गे ने शिवराज से पूछा कि चुनाव जीतने के बाद आपके हाध से सीएम पद कैसे चला गयाकांग्रेस प्रमुख ने कहा कि आखिर क्या कारण है कि पीएम मोदी आपको अपने करीब नहीं आने दे रहे हैं

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान बीते बुधवार को कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ उस समय जुबानी जंग में उलझ गए, जब खड़गे ने उनसे पूछा कि शिवराज खुद बताएं कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद भी उनके हाथ से मुख्यमंत्री का पद क्यों चला गया।

देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के मुखिया मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में मध्य प्रदेश के बदनावर में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान के उस हमले का जिक्र किया, जिसमें चौहान ने कहा था कि मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी महात्मा गांधी के कहे सबसे पुरानी पार्टी से लोगों का भंग कर रहे हैं।

इस हमले के जवाब में पलटवार करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "शिवराज सिंह चौहान 15 दिन पहले गुलबर्गा आए थे। उन्होंने वहां पर कहा कि खड़गे और राहुल मिलकर कांग्रेस को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। लोगों ने मुझसे शिवराज के दिये उस बयान के बारे में पूछा।"

कांग्रेस प्रमुख ने आगे कहा, "मैंने लोगों से कहा उन्हें शिवराज सिंह चौहान से पूछना चाहिए कि मध्य प्रदेश में विधानसबा चुनाव जीतने के बावजूद भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री की गद्दी से क्यों हटाया। आखिर क्या कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें अपने करीब नहीं आने दे रहे हैं।"

मालूम हो कि शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस प्रमुख खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा था कि खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक के बाद एक चुनाव हार रही है।

उन्होंने कहा कि साल 2013 के बाद से कांग्रेस पार्टी 50 से अधिक चुनाव हार चुकी है और उसके कई पूर्व मुख्यमंत्रियों और बड़े नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है।

शिवराज ने कहा, "उन्हें गिनते रहिए, जब तक कि पार्टी में उंगलियों पर गिने जा सकने वाले नेता ही न रह जाएं। खड़गे जी, अब मुझे बताएं कि क्या राहुल जी और आप महात्मा गांधी के उस कथन को पूरा कर रहे हैं कि आजादी के बाद कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए।"

चौहान ने कहा, "जब पूरा देश भगवान राम की भक्ति में डूबा हुआ था, तब कांग्रेस ने अयोध्या मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया। सनातन धर्म और भगवान राम के प्रति नफरत ही आपकी पार्टी के रसातल में जाने का कारण है।"

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेशिवराज सिंह चौहानBJPकांग्रेसमध्य प्रदेशभारत जोड़ो न्याय यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार