लाइव न्यूज़ :

अब शिवपाल यादव की बढ़ेंगी मुश्किलें! शिवपाल और योगी सरकार में राजनीतिक संघर्ष छिड़ा

By राजेंद्र कुमार | Updated: November 29, 2022 18:02 IST

शिवपाल के आवंटित किए गए आवास को भी वापस लेने की कवायद भी होने लग गई है। जल्दी ही योगी सरकार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रगति) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव को यह दो झटके देने में जुट गई है।  

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई को शिवपाल से पूछताछ की अनुमति देगी सरकार अखिलेश से दूरियों के चलते मिले आवास पर पर भी खतरा मंडराया

लखनऊ: यूपी में डिंपल यादव को जिताने के अभियान में जुटे समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह की मुश्किलें एकाएक बढ़ने लगी है। दो दिन पूर्व योगी सरकार के उनकी सुरक्षा में कटौती कर दी। अब जल्दी ही शिवपाल से रिवर फ्रंट घोटाले को लेकर सीबीआई पूछताछ करेगी। इसके साथ ही शिवपाल के आवंटित किए गए आवास को भी वापस लेने की कवायद भी होने लग गई है। जल्दी ही योगी सरकार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रगति) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव को यह दो झटके देने में जुट गई है।   

सरकार की इन तैयारियों के बीच में प्रसपा के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने भी हुंकार भरी है। उन्होंने कहा है कि उनकी सुरक्षा में कटौती कर योगी सरकार उन्हें झुका नहीं सकती। अब कार्यकर्ता हमारी सुरक्षा करेंगे। फिलहाल होगी सरकार और प्रसपा के मुखिया शिवपाल के बीच यूपी में राजनीतिक संघर्ष शुरू हो गया हैं।

अब देखना यह है कि योगी सरकार गोमती रिवर फ्रंट घपले के प्रकरण में सीबीआई को शिवपाल सिंह से पूछताछ करने की अनुमति कब देखी? गोमती रिवर फ्रंट घपले में सीबीआई ने तत्कालीन सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव और दो आला अफसरों से पूछताछ करने की अनुमति मांगी है।

योगी सरकार ने सत्ता में आते ही वर्ष 2017 में गोमती रिवर फ्रंट की न्यायिक जांच कराई थी। न्यायिक जांच में रिवर फ्रंट के निर्माण में भारी घपला सामने आया तो यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। सीबीआई इस प्रकरण में कई इंजीनियरों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

सीबीआई दो आईएएस अधिकारी समेत तत्कालीन सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव की भूमिका की भी जांच करना चाहती है। कई माह पूर्व सीबीआई इसके लिए उसने सरकार से अनुमति मांगी थी, जिसका अभी तक योगी सरकार ने संज्ञान नहीं लिया था। अब बदले राजनीतिक घटनाक्रम में शासन ने निर्णय लेने के लिए सिंचाई विभाग से संबंधित रिकॉर्ड तलब किया है।

शासन के एक अधिकारी ने बताया कि रिकॉर्ड के आधार पर प्रकरण में इन लोगों की भूमिका मिलने पर सीबीआई को पूछताछ की अनुमति दे दी जाएगी। इसी के साथ राज्य संपत्ति विभाग ने शिवपाल सिंह यादव को वीआईपी इलाके लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर आवंटित किए गए सरकारी बंगले की फ़ाइल को फिर से निकाल लिया है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव से दूरियों के चलते शिवपाल को योगी सरकार ने यह बंगला आवंटित किया था। शिवपाल को यह सरकारी आवास विधायक आवास के रूप में आवंटित किया है। आवास के साथ ही यहां प्रसपा का कार्यालय भी संचालित होता है, जबकि विधायक सिर्फ इस बंगले में रहने के लिए अनुमन्य हैं। अब इसी आधार पर आवास के आवंटन पर कभी भी संकट गहरा सकता है।

टॅग्स :शिवपाल यादवयोगी आदित्यनाथसमाजवादी पार्टीडिंपल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल