लाइव न्यूज़ :

'भाजपा से यही उम्मीद थी, अब कार्यकर्ता देंगे मुझे सुरक्षा...डिंपल की जीत और बड़ी होगी', सुरक्षा घटाने पर शिवपाल यादव की दो टूक

By विनीत कुमार | Updated: November 29, 2022 10:52 IST

शिवपाल सिंह यादव ने अपनी सुरक्षा को घटाए जाने को लेकर कहा है कि उन्हें भाजपा से ऐसी ही उम्मीद थी। मैनपुरी में होने वाले उपचुनाव से पहले अखिलेश यादव के साथ उनके सुधरते रिश्ते के बीच सुरक्षा श्रेणी को घटाकर 'जेड' से 'वाई' किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवपाल सिंह यादव ने अपनी सुरक्षा ‘जेड श्रेणी’ से घटाकर ‘वाई श्रेणी’ किए जाने को लेकर भाजपा पर किया है पलटवार।शिवपाल ने कहा- मेरी सुरक्षा अब मेरे कार्यकर्ता और लोग करेंगे, डिंपल की जीत और भाजपा प्रत्याशी का हार बड़ी होगी।इससे पहले समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव भी शिवपाल की सुरक्षा घटाने पर आपत्ति जता चुके हैं।

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपनी सुरक्षा ‘जेड श्रेणी’ से घटाकर ‘वाई श्रेणी’ किए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर पलटवार किया है। शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा से ऐसे ही उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि अब उनके कार्यकर्ता सुरक्षा देंगे।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार शिवपाल सिंह यादव ने कहा, 'भाजपा से यही उम्मीद थी। अब मेरे कार्यकर्ता और लोग मुझे सुरक्षा देंगे। मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव की जीत और भाजपा उम्मीदवार की हार और बड़ी होगी।' 

 

इससे पहले मंगलवार को सपा ने भी सरकार के फैसले को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए थे। सपा ने एक ट्वीट में कहा था, मैनपुरी चुनाव में मतदान के पूर्व शिवपाल सिंह यादव जी की सुरक्षा कम करना और रिवर फ्रंट की जांच का बंद पिटारा फिर से खोलना मैनपुरी में भाजपा की शर्मनाक हार और सत्ता के दुरुपयोग का स्पष्ट उदाहरण और चित्रण है, लेकिन भाजपा सत्ता के बल पर गुंडागर्दी ज्यादा दिन नहीं कर पाएगी।’ 

इससे पहले सोमवार की रात सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी शिवपाल यादव की सुरक्षा श्रेणी को कम किये जाने को आपत्तिजनक बताया था जिस पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा कि शिवपाल सिंह यादव को भतीजे अखिलेश यादव और सपा के अपराधियों से खतरा था अब दोनों (चाचा-भतीजा) में मिलाप हो गया है तो सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा टल गया है। 

मैनपुरी में उपचुनाव से पहले घटाई गई सुरक्षा

राज्य सरकार का शिवपाल की सुरक्षा में कटौती का फैसला शिवपाल और अखिलेश के बीच मतभेद समाप्त होने और एक बार फिर हाथ मिलाने के बाद सामने आया है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मैनपुरी संसदीय क्षेत्र और रामपुर एवं खतौली विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनावों के बीच राज्‍य सरकार ने प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा ‘जेड श्रेणी’ से घटाकर ‘वाई श्रेणी’ कर दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यादव की सुरक्षा का स्तर घटाये जाने की सोमवार को पुष्टि की थी।

साल 2018 में शिवपाल सिंह यादव को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी थी। ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा में कुल 11 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं जिनमें दो पीएसओ (निजी सुरक्षा गार्ड) भी होते हैं, जबकि ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा में राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) के चार से पांच कमांडो सहित कुल 22 सुरक्षाकर्मी तैनात किये जाते हैं। 

पिछले महीने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा के गढ़ मैनपुरी में उपचुनाव जरूरी हो गया था। चाचा-भतीजा (शिवपाल और अखिलेश) जिनके बीच 2016 में आपसी विवाद के बाद लंबे समय से अच्छे संबंध नहीं थे, एक बार फिर से एक साथ आए हैं और डिंपल की जीत को मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि बताते हुए सीट बरकरार रखने की कोशिश में लगे हैं। 

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि एक रणनीतिक कदम के तहत भाजपा ने डिंपल यादव के खिलाफ शिवपाल यादव के करीबी माने जाने वाले रघुराज सिंह शाक्य को कथित तौर पर परिवार में दरार का फायदा उठाने की उम्मीद में मैदान में उतारा, लेकिन यादव परिवार की एकजुटता के चलते यह समीकरण कारगर होते नहीं दिखा। शिवपाल का समर्थन इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि उनका जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है और वे वहां के लोकप्रिय नेता हैं। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :शिवपाल यादवसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टीअखिलेश यादवमुलायम सिंह यादवडिंपल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार