लाइव न्यूज़ :

UP: समाजवादी पार्टी में फूट? सपा विधायक दल की बैठक से दूर रहे शिवपाल सिंह यादव, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: March 26, 2022 15:43 IST

विधायक दल की बैठक में नहीं बुलाने पर नाराज शिवपाल सिंह यादव ने अपने अलगे कदम पर कुछ नहीं बोला है। शिवपाल ने उन्हें नहीं बुलाने पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से सवाल पूछने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा से एक बार फिर शिवपाल सिंह यादव नाराज दिखाई दे रहे हैं।उनका कहना है कि विधायक दल की बैठक में उन्हें नहीं बुलाया गया है। वे अपने सभी प्रोग्राम को रद्द करके इसका इंजतार कर रहे थे।

समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक आज हुई है। इस बैठक में शिवपाल सिंह यादव को नहीं बुलाया गया था। इस बात से वे बहुत नाराज हैं। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यही कारण है कि वे इस बैठक में शामिल नहीं हुई है क्योंकि उन्हें बुलाया ही नहीं गया था। शिवपाल यादव ने आगे कहा वे अपने घर पर ही थे और निमंत्रण का इंजतार कर रहे थे, लेकिन नहीं बुलाने के कारण अब वे इटावा जा रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि सभी विधायकों को पार्टी कार्यालय से फोन किया गया था लेकिन उन्हें कोई फोन नहीं आया था। हालांकि इस पर अभी तक पार्टी के तरफ से कोई बयान नहीं आया है कि उन्हें इस बैठक में क्यों नहीं बुलाया गया था। 

मैं समाजवादी पार्टी का विधायक हूं, फिर भी नहीं बोलाया गया- शिवपाल यादव

शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि वे इस बैठक का पिछले दो दिनों से इंजतार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वे इसके लिए अपने सभी प्रोग्राम को भी रद्द कर दिया था। शिवपाल यादव को बैठक में क्यों नहीं बुलाया गया इस बोलते हुए उन्होंने कहा कि वे समाजवादी पार्टी के विधायक हैं, फिर भी उन्हें नहीं बोलाया गया इसका जवाब पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ही दे पाएगा। उन्होंने अपने अगले कदम के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। 

अखिलेश यादव चुने गए विधायक दल के नेता

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को शनिवार को यहां हुई पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से सपा के विधायक दल का नेता चुना गया। पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक के बाद सपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पत्रकारों को बताया कि अखिलेश यादव को विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके साथ ही अखिलेश यादव का उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष का नेता बनना तय है। 

मैनपुर की करहल विधानसभा सीट से जीतने वाले अखिलेश ने हाल ही में आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया था और अपनी पार्टी की हार को स्वीकार करते हुए योगी आदित्यनाथ को सदन में चुनौती देने का निर्णय लिया था। उत्तम ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी राज्य विधानसभा में लोगों के बुनियादी मुद्दों को जबरदस्त तरीके से उठाएगी और सरकार के सभी फर्जी दावों और गलत कार्यो का विरोध करेगी।

टॅग्स :भारतउत्तर प्रदेशशिवपाल यादवअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल