लाइव न्यूज़ :

अगर मुझे भाजपा में भेजना चाहते हैं, तो MLA से बर्खास्त कर दें, शिवपाल सिंह यादव ने सपा प्रमुख अखिलेश पर किया पलटवार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 27, 2022 22:32 IST

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने और अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव के बीच बढ़ती कथित अनबन की खबरों के बीच बुधवार को पूछा कि अगर भाजपा उन्हें लेना चाहती है, इसमें देरी क्यों कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देफरवरी-मार्च विधानसभा चुनावों में बसपा के वोट भाजपा को हस्तांतरित हो गये।शिवपाल यादव और कांग्रेस नेता गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आजम खां से मुलाकात की थी।सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा से आजम खां ने मिलने से इंकार कर दिया था।

लखनऊः समाजवादी पार्टी के विधायक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। शिवपाल सिंह ने कहा कि अखिलेश को मुझसे इतनी नफरत क्यों हैं। आखिर वह चाहते क्या हैं। 

शिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने की खबर पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी में कहा कि अगर हमारे चाचा को भाजपा लेना चाहती है तो देर क्यों कर रही है? भाजपा के लोग देर किस बात की कर रहे हैं। मुझे चाचा जी से कोई नाराज़गी नहीं है लेकिन भाजपा बता सकती है कि वे क्यों खुश हैं।

अखिलेश के बयान के बारे में पूछे जाने पर शिवपाल ने इटावा में कहा, 'यह गैर जिम्मेदाराना बयान है । यह 'नादानी' भरा है।' उन्होंने कहा, मैं सपा के 111 विधायकों में से हूं। अगर वह मुझे भाजपा में भेजना चाहते हैं, तो उन्हें मुझे (विधायक के रूप में पार्टी से) बर्खास्त कर देना चाहिए।"

भविष्य की कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर शिवपाल ने कहा, "अगर कुछ होगा तो हम आपको (मीडिया को) सही समय पर अवगत कराएंगे।" सपा प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा जेल में बंद विधायक आजम खान के साथ है और आश्चर्य है कि जो अब खुद को जेल में बंद विधायक के हितैषी के रूप में दिखा रहे हैं, वे लोग उस समय कहां थे जब भाजपा और कांग्रेस उनके खिलाफ राजनीति से प्रेरित मामले दर्ज कर रहे थें। अखिलेश ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "अच्छा है, उन्हें उन्हें जल्द ले जाना चाहिए।

अगर भाजपा चाचा को लेना चाहती है, तो देर क्यों कर रही हैं? आप खुद सोचें, भाजपा के लोग देरी क्यों कर रहे हैं..आपको सोचना चाहिए कि इसके पीछे क्या कारण हो सकता है।" पत्रकारों ने उनसे चाचा शिवपाल की नाराजगी की खबरों के बारे में पूछा था। अपने चाचा से नाराजगी का कारण पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा, ‘‘मेरी कोई नाराजगी नहीं है, लेकिन भाजपा को बताना चाहिए कि वह खुश क्यों है?’’

शिवपाल ने जसवंतनगर सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की। बसपा के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा, 'बसपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव में अपना वोट भाजपा को हस्तांतरित कर दिया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा मायावती को राष्ट्रपति बनाती है या नहीं।'

पार्टी विधायक आजम खां से जेल में नेताओं की मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा, 'सपा पहले दिन से उनके साथ है,आज सवाल पूछने वालों को बताना चाहिए कि जब भाजपा और कांग्रेस उनके खिलाफ मामले दर्ज कर रही थीं तो वे कहां थे?'

शिवपाल, जिन्होंने सपा के साइकिल चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ा था, इस मामले पर खुद को थोड़ा अलग थलग महसूस किया और वह मुख्य विपक्षी दल सपा से दूर होते गये और भाजपा से उनकी नजदीकियां बढ़ती दिखाई दे रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने और ट्विटर पर उन्हें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो करने के बाद भाजपा में उनके जाने की अटकलें तेज हो गईं।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवमुलायम सिंह यादवशिवपाल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार