लाइव न्यूज़ :

UPElections2022: यूपी में गठबंधन को लेकर संजय राउत ने साफ की शिव सेना की स्थिति, जानें क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 13, 2022 10:14 IST

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संजय राउत ने शिव सेना की स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने हाल ही में गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा था कि उत्तर प्रदेश परिवर्तन की ओर है। शिव सेना के एमपी संजय राउत का गठबंधन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।संजय राउत ने कहा कि हम यूपी में लंबे समय से काम कर रहे हैं।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शिव सेना के एमपी संजय राउत का गठबंधन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। राउत का कहना है कि यूपी में शिव सेना किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी। समाजवादी पार्टी के साथ हमारे वैचारिक मतभेद हैं लेकिन हम राज्य में बदलाव चाहते हैं। हम यूपी में लंबे समय से काम कर रहे हैं लेकिन चुनाव नहीं लड़ा क्योंकि हम बीजेपी को चोट नहीं पहुंचाना चाहते थे। 

योगी सरकार पर संजय राउत ने साधा निशाना

बता दें कि हाल-फिलहाल में संजय राउत यूपी की सत्ताधारी योगी सरकार पर जमकर हमलावर हुए थे। उन्होंने बीजेपी को यूपी चुनाव को लेकर निशाना भी साधा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राउत ने अपने एक बयान में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी से अब एक बड़े राज्य में भी मंत्री और विधायक दूरी बना रहे हैं। ये तो उत्तर प्रदेश में शुरुआत है और ऐसा आगे होता रहेगा। इस दौरान उन्हें स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि लोग मौर्य के बारे में बताते हैं कि वो हवा के रुख को जानते हैं। हारने वाली पार्टी में वो नहीं रहते हैं। ओबीसी के स्वामी प्रसाद मौर्य एक बड़े नेता हैं।

परिवर्तन की ओर है उत्तर प्रदेश: संजय राउत

अपनी बात को जारी रखते हुए संजय राउत ने कहा था कि उत्तर प्रदेश परिवर्तन की ओर है। उन्होंने ये भी कहा कि सभी विपक्षी पार्टियों को उत्तर प्रदेश को बचाने के लिए मतभेद भूलकर एकसाथ आना चाहिए। एनसीपी और कांग्रेस को समाजवादी पार्टी को साथ लेना चाहिए। खबरों के अनुसार, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शिवसेना मैदान में उतर सकती है। बता दें कि यूपी में सात चरणों में चुनाव होने वाले हैं। 10 फरवरी को पहला चरण है जबकि 7 मार्च को आखिरी चरण है। वहीं, चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसंजय राउतयोगी आदित्यनाथशिव सेनासमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार