लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद की मदद पर संजय राउत ने उठाए सवाल, 'मुंबई में अचानक एक महात्मा तैयार हो गया', BJP ने दिखाया आईना

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 7, 2020 15:37 IST

संजय राउत का आरोप है कि कोरोना काल में किए गए मदद के पीछे सोनू सूद महज एक चेहरा हैं। असल में महाराष्ट्र के कुछ राजनीतिक दल सोनू सूद का इस्तेमाल उद्धव सरकार पर आरोप लगाने के लिए कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानों महाराष्ट्र की सरकार ने कुछ किया ही ना हो।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता राम कदम ने संजय राउत के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। अभिनेता सोनू सूद मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद कर पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में हैं।

मुंबई: कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद रील लाइफ हीरो से लोगों के लिए रियल लाइफ हीरो बन गए हैं। लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद ने हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने का काम किया है। सोनू सूद की पूरे देश में तारीफ हो रही है। इसी बीच शिवसेना प्रवक्ता और सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने पार्टी के मुखपत्र सामना में सोनू सूद के मदद कार्य को पर कई सवाल उठाए हैं। संजय राउत ने लिखा है, 'लॉकडाउन के दौरान अचानक सोनू सूद नाम का एक महात्मा मुंबई में तैयार हो गया है।' सोनू सूद को संजय राउत ने बीजेपी का एक प्यादा बताया है। 

संजय राऊत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना के 'रोखटोक' कॉलम में लिखा है कि लॉकडाउन के दौरान अचानक सोनू सूद नाम का एक महात्मा तैयार हो गया है। इतने झटके और चतुराई के साथ किसी को महात्मा बनाया जा सकता है? राउत ने प्रवासी मजदूरों को बस में भेजने के लिए आए पैसों पर सवाल उठाते हुए सोनू सूद को बीजेपी का मुखौटा बताने की कोशिश की है। 

बीजेपी- ने संजय राउत के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण 

बीजेपी नेता राम कदम ने संजय राउत के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। राम कदम ने ट्वीट में लिखा- "कोरोना के संकट काल में इंसानियत के नाते मजदूरों को सड़क पर उतर के सहायता करने वाले सोनू सूद पर संजय राउत का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। खुद की सरकार कोरोना से निपटने में नाकाम हो गई? यह सच्चाई सोनू सूद पर आरोप लगाकर छिप नहीं सकती। जिस काम की सराहना करने की आवश्यकता है उस पर भी आरोप?"

वहीं दिल्ली बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट कर लिखा है, शिवसेना सोनू सूद के काम से जल रही है।

विवादों के बाद संजय राउत ने दी सफाई

बयान पर विवाद होने के बाद संजय राउत ने सफाई देते हुए कहा, ''सोनू सूद पर्दे पर अच्छा रोल निभाते हैं और सड़क पर उतर कर भी उन्होंने अच्छा रोल अदा किया। फिल्मी पर्दे पर एक डायरेक्टर होता है वैसे ही इनके पीछे कोई पॉलिटिकल डायरेक्टर हो सकता है।''

संजय राउत ने कहा, ''काम तो बहुत-सी समाजसेवी संस्था ( NGO) और कोरोना वॉरियर्स ने भी किया पर जिस तरह से फोकस एक आदमी पर डालने की कोशिश की गई है उसका मतलब ये है कि महाराष्ट्र की सरकार कुछ नहीं कर पा रही है और एक आदमी सड़क पर उतर कर सबकुछ काम कर रहा है।''

फिलहाल सोनू सूद ने इस पूरे मामले पर कोई प्रक्रिया नहीं दी है। 

टॅग्स :संजय राउतसोनू सूदमहाराष्ट्रशिव सेनाउद्धव ठाकरे सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल