लाइव न्यूज़ :

शिवसेना सांसद संजय राउत के बिगड़े बोल, कहा- भाड़ में गया कानून, आचार संहिता भी हम देख लेंगे

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 15, 2019 12:24 IST

शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार (14 अप्रैल) को एक आपत्तिजनक बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा हो सकता है।

Open in App

शिवसेना नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कानून और आचार संहिता को लेकर विवादित बयान दिया है, जिस पर चुनाव आयोग आपत्ति दर्ज कर सकता है। उनका यह बयान रविवार (14 अप्रैल) का है और वह महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा-भायंदर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, 'चुनाव का माहौल है और बार-बार याद दिलवाया जा रहा है कि आचार संहिता है...आचार संहिता है, तो मेरे में मन में एक डर हमेशा रहता है कि आचार संहिता है, एक तो हम कानून मानने वाले लोग नहीं हैं और हमें आचार संहिता को बार-बार याद दिलाया जा रहा है। हम ऐसे लोग हैं, भाड़ में गया कानून, आचार संहिता भी हम देख लेगें। जो बात हमारे मन में है वो अगर मन से बाहर नहीं निकले तो घुटन सी होती है।'इससे पहले शिवसेना सांसद राउत ने कहा था कि ऐसे लोगों को संसद में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए जिन पर देशद्रोह जैसे गंभीर आरोप हैं। मुंबई के जिला निर्वाचन अधिकारी ने कन्हैया कुमार के खिलाफ टिप्पणी को लेकर राउत को नोटिस दिया था। शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के कार्यकारी संपादक राउत ने अपने साप्ताहिक कॉलम में लिखा था कि कन्हैया कुमार को हराया जाना चाहिए, भले ही केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को यह सुनिश्चित करने के लिए ‘‘ईवीएम के साथ छेड़छाड़’’ करनी पड़े। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावशिव सेनामहाराष्ट्रमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019ठाणे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?