लाइव न्यूज़ :

शिवसेना विधायक और औरंगाबाद के उपमहापौर ने पार्टी के एक पूर्व पार्षद को पीटा, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 20, 2020 20:45 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिरसाट और जंजाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 323, 324 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के लिए भड़काने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी) 143 (गैरकानूनी रूप से एकत्र होना), 147, 148 और 149 (दंगा करना) के तहत आरोप लगाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस सहायक आयुक्त हनुमंत भापकर ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।खेडकर ने आरोप लगाया कि शिरसाट औरंगाबाद के सातारा इलाके में सड़क निर्माण निविदा को लेकर लंबे समय से उन पर दबाव बना रहे थे।

शिवसेना के विधायक संजय शिरसाट और औरंगाबाद के उपमहापौर राजेंद्र जंजाल के खिलाफ पार्टी के एक पूर्व पार्षद को कथित रूप से पीटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। शिवसेना के एक पूर्व पार्षद सुशील खेडकर ने आरोप लगाया है कि सड़क संबंधी एक निविदा के लिए बोली जमा करने पर औरंगाबाद पश्चिम सीट से विधायक शिरसाट और शिवसेना के नेता जंजाल ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शनिवार को उन्हें पीटा।

पुलिस सहायक आयुक्त हनुमंत भापकर ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिरसाट और जंजाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 323, 324 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के लिए भड़काने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी) 143 (गैरकानूनी रूप से एकत्र होना), 147, 148 और 149 (दंगा करना) के तहत आरोप लगाए गए हैं।

खेडकर ने आरोप लगाया कि शिरसाट औरंगाबाद के सातारा इलाके में सड़क निर्माण निविदा को लेकर लंबे समय से उन पर दबाव बना रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘विधायक ने मुझे 2.25 करोड़ रुपए की निविदा के लिए बोली नहीं लगाने को कहा था लेकिन मैंने उनकी बात नहीं मानी।

उपमहापौर राजेंद्र जंजाल ने भी शिरसाट के साथ मिलकर मुझे पीटा। मुझे सरकारी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।’’ उन्होंने कहा कि बाद में वह मामला दर्ज कराने के लिए वेदांत नगर पुलिस थाना गए। शिरसाट और जंजाल ने इन ओरोपों से इनकार किया है और दावा किया है कि खेडकर को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीटा।

टॅग्स :मुंबईउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेशिव सेनाआदित्य ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम