लाइव न्यूज़ :

लाउडस्पीकर पर महाराष्ट्र में सियासी संग्राम जारी, बोले संजय राउत- राज्य में नहीं चल रहे अवैध लाउडस्पीकर

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 4, 2022 11:42 IST

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में शांति है और राज्य में कोई विरोध नहीं हो रहा है। प्रदेश में अवैध लाउडस्पीकर नहीं चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि बाल ठाकरे और वीर सावरकर ही हैं जिन्होंने देश को हिंदुत्व की शिक्षा दी। इससे पाहले शिवसेना नेता कहते हुए नजर आए कि यह महाराष्ट्र है जिसके खिलाफ साजिश रची जा रही है।

मुंबई: देशभर में लाउडस्पीकर को लेकर सियासत जारी है। ऐसे में महाराष्ट्र में राजनीतिक दल लगातार एक-दूसरे पर लाउडस्पीकर को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में शिवसेना नेता संजय राउत विरोधियों पर एक बार फिर निशाना साधते हुए नजर आए। बुधवार को उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शांति है और राज्य में कोई विरोध नहीं हो रहा है। प्रदेश में अवैध लाउडस्पीकर नहीं चल रहे हैं। बाल ठाकरे और वीर सावरकर ही हैं जिन्होंने देश को हिंदुत्व की शिक्षा दी। शिवसेना का हिंदुत्व का स्कूल मूल है।

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब संजय राउत इस तरह से विरोधियों पर निशाना साधते हुए नजर आए हों। इससे पहले उन्होंने मंगलवार को कहा था कि यह महाराष्ट्र है जिसके खिलाफ साजिश रची जा रही है। मुझे जानकारी है कि राज्य के बाहर से लोगों को लाया जा रहा है और दंगे की साजिश रची जा रही है। राज्य सरकार और पुलिस इसे संभालने में सक्षम है। 

मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज होने पर राउत ने कहा था कि पूरे देश में ऐसे मामले दर्ज हैं। अगर कोई भड़काऊ भाषण देता है, कोई ऐसा कुछ लिखता है तो उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाती है। इसमें कौन सी बड़ी बात है? इसके अलावा शिवसेना के नेता संजय राउत ने लाउडस्पीकर पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अल्टीमेटम पर कहा था कि यहां उद्धव ठाकरे की सरकार है। क्या अल्टीमेटम? यह यहां काम नहीं करता है। महाराष्ट्र में अल्टीमेटम राजनीति नहीं चलेगी। यहां केवल ठाकरे सरकार का शब्द काम करेगा। 

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनाराज ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल