लाइव न्यूज़ :

भाजपा और शिंदे गुट पर संजय राउत का तंज, कहा- कसाब को भी नहीं मिली इतनी सुरक्षा जितनी इनको दी गई

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 4, 2022 11:17 IST

शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा और शिंदे गुट गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी में लोग आते हैं चले जाते हैं, ऐसा हर पार्टी में होता है। हमारे लोग भी गए लेकिन यह लोग चुनकर वापस कैसे आएंगे? यह लोग शिवसेना के नाम और हमारे कार्यकर्ता की मेहनत से चुनकर आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा कि पार्टी में लोग आते हैं चले जाते हैं, ऐसा हर पार्टी में होता है।उन्होंने कहा कि कोई प्रलोभन या किसी एजेंसी के दबाव की वजह से यह लोग चले गए, यह अस्थायी व्यवस्था है।

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को भाजपा और शिंदे गुट गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यजो लोग छोड़कर गए हैं उनका गांव में घूमना भी मुश्किल है। कसाब को भी इतनी सुरक्षा नहीं दी गई थी जितनी इनको (विधायकों को) दी गई। जब यह लोग मुंबई में उतरे तो लगभग आर्मी को बुला लिया था। गुवाहाटी में भी देखा होगा कि किस तरह से घेराबंदी की थी। आपको किस बात का डर है?

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी कमजोर नहीं होगी, हमारी ऑक्सीजन शक्ति नहीं है। हम मजबूत नहीं हैं क्योंकि हम सत्ता में हैं, हम मजबूत हैं और इसलिए हम सत्ता में हैं। लोग आते हैं और चले जाते हैं। उन्होंने हमारी पार्टी में शामिल होने का विकल्प चुना और बाहरी ताकतों के कारण चले गए। हम गांवों में जाएंगे और मजदूर ढूंढेंगे। 

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए संजय राउत ने कहा कि पार्टी में लोग आते हैं चले जाते हैं, ऐसा हर पार्टी में होता है। हमारे लोग भी गए लेकिन यह लोग चुनकर वापस कैसे आएंगे? यह लोग शिवसेना के नाम और हमारे कार्यकर्ता की मेहनत से चुनकर आए थे। कोई प्रलोभन या किसी एजेंसी के दबाव की वजह से यह लोग चले गए। यह अस्थायी व्यवस्था है। बता दें कि महाराष्ट्र में हाल ही में एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है। ऐसे में आज सदन में फ्लोर टेस्ट है। 

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनाएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई