लाइव न्यूज़ :

शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर लगाया आरोप, कहा- महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद के पीछे पार्टी का हाथ

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 4, 2022 17:12 IST

शिवसेना नेता संजय राउत का कहना है कि महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद के पीछे भाजपा का हाथ है। वो राज्य में हिंदुओं के बीच दरार पैदा करने के लिए राज ठाकरे का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सबके लिए समान है। उन्होंने ये भी कहा कि अब इसका खामियाजा हमारे मंदिरों को भी भुगतना पड़ रहा है।

मुंबई: देशभर में लाउडस्पीकर को लेकर सियासी संग्राम जारी है। इस बीच महाराष्ट्र में भी लाउडस्पीकर विवाद ने तूल पकड़ रखा है। ऐसे में शिवसेना नेता संजय राउत ने लाउडस्पीकर विवाद को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद के पीछे भाजपा का हाथ है। वो राज्य में हिंदुओं के बीच दरार पैदा करने के लिए राज ठाकरे का इस्तेमाल कर रहे हैं।

राउत ने ये भी कहा कि यह सिर्फ मस्जिदों में लाउडस्पीकरों के बारे में नहीं है, महाराष्ट्र में, सुबह-सुबह 'आरती' की जाती है और लोग अक्सर उन्हें लाउडस्पीकर के माध्यम से सुनते हैं क्योंकि वे सभी मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं कर सकते हैं, लेकिन आज ऐसा नहीं हो सकता है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। अपनी बात को जारी रखते हुए संजय राउत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सबके लिए समान है। अब इसका खामियाजा हमारे मंदिरों को भी भुगतना पड़ रहा है। यह हम हिंदुओं के लिए एक काला दिन है कि राज ठाकरे के साथ भाजपा की राजनीति के कारण लोग आरती नहीं सुन सके।

बता दें कि इससे पहले संजय राउत ने बुधवार को विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र में शांति है और राज्य में कोई विरोध नहीं हो रहा है। प्रदेश में अवैध लाउडस्पीकर नहीं चल रहे हैं। बाल ठाकरे और वीर सावरकर ही हैं जिन्होंने देश को हिंदुत्व की शिक्षा दी। शिवसेना का हिंदुत्व का स्कूल मूल है। 

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनामहाराष्ट्रBJPराज ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह