लाइव न्यूज़ :

हाई स्पीड 'ट्रेन-18' पर शिवसेना नेता संजय राउत का संसद में सवाल, पूछा- क्या परियोजना बंद होने के पीछे कहीं कोई षड्यंत्र तो नहीं ?

By भाषा | Updated: August 1, 2019 14:44 IST

शिवसेना के संजय राउत ने उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘स्टार्ट अप’ और ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत सेमी हाई स्पीड ट्रेन का निर्माण चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना सदस्य ने कहा ‘‘ट्रेन 18 मेक इन इंडिया का सबसे सफल प्रयोग है।क्या इस परियोजना को असफल करने की कोशिश की जा रही है।

देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन ‘‘ट्रेन 18’’ का निर्माण कार्य बंद होने की खबरों के बीच शिवसेना के एक सदस्य ने राज्यसभा में बृहस्पतिवार को जानना चाहा कि क्या सचमुच यह परियोजना बंद हो गई है और क्या मेक इन इंडिया के इस सर्वाधिक सफल प्रयोग और भारतीय रेलवे की इस परिवर्तनकारी योजना के बाधित होने के पीछे कहीं कोई षडयंत्र तो नहीं है ?

शिवसेना के संजय राउत ने उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘स्टार्ट अप’ और ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत सेमी हाई स्पीड ट्रेन का निर्माण चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में हो रहा है। उन्होंने कहा ‘‘पहली ‘ट्रेन 18’ को वंदे भारत एक्सप्रेस के नाम से हाल ही में प्रधानमंत्री ने नयी दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई थी। भारतीय रेलवे की योजना मार्च 2020 तक ऐसी दस और ट्रेन चलाने की है।’’

राउत ने कहा ‘‘लेकिन कहा जा रहा है कि फिलहाल ट्रेन 18 का उत्पादन बंद पड़ा है। अलग अलग बातें सुनने में आ रही हैं कि इसके डिजाइन में खामी है, कुछ कलपुर्जे नहीं मिल रहे हैं, कुछ बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी इसकी निविदा प्रक्रिया में बाधा डालने का प्रयास कर रही हैं...लेकिन सच क्या है, मालूम नहीं।’’

शिवसेना सदस्य ने कहा ‘‘ट्रेन 18 मेक इन इंडिया का सबसे सफल प्रयोग है। क्या इस परियोजना को असफल करने की कोशिश की जा रही है। क्या यह परियोजना बंद हो गई है? अगर बंद हुई तो क्यों?’’ उन्होंने सरकार से जानना चाहा कि क्या मेक इन इंडिया के इस सर्वाधिक सफल प्रयोग और भारतीय रेलवे की इस परिवर्तनकारी योजना के बाधित होने के पीछे कहीं कोई षड्यंत्र तो नहीं है ? 

टॅग्स :शिव सेनासंसदवंदे भारत एक्सप्रेसभारतीय रेलमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील