लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पुलिस स्टेशन में नेताओं के बीच झड़प; BJP विधायक ने शिंदे गुट के नेता पर चलाई गोली, इलाज जारी

By अंजली चौहान | Updated: February 3, 2024 10:31 IST

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हिल लाइन पुलिस स्टेशन के अंदर बीजेपी विधायक गणेश गायकवाड़ ने कथित तौर पर शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को गोली मार दी।

Open in App

ठाणे:महाराष्ट्र के उल्हासनगर में शुक्रवार देर रात बीजेपी विधायक गणेश गायकवाड़ ने कथित तौर पर शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को गोली मार दी। थाने के भीतर हुए विवाद से हंगामा मच गया।

गोलीबारी हिल लाइन पुलिस स्टेशन में एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी के केबिन के अंदर हुई, जहां दो राजनेता और उनके समर्थक लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद पर शिकायत दर्ज कराने के लिए एकत्र हुए थे। गोलीबारी के कारण यूबीटी नेता गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया।  

गौरतलब है कि दोनों पक्षों के बीच बहस छिड़ गई और गणेश गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ पर चार राउंड गोलियां चला दीं। इस घटना में शिवसेना नेता राहुल पाटिल भी घायल हो गये। 

एएनआई के मुताबिक, एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को बताया कि महेश गायकवाड़ और उनके एक समर्थक को पांच गोलियां लगीं। रिपोर्टों के अनुसार, भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ शुक्रवार को हिल लाइन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल जगताप के हॉल में बातचीत कर रहे थे, तभी भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ के समर्थकों ने झड़प की और महेश गायकवाड़ पर गोलियां चला दीं। घटना में शिवसेना विधायक महेश गायकवाड़ बुरी तरह घायल हो गए हैं और उनका इलाज ठाणे के ज्यूपिटर अस्पताल में चल रहा है।

महेश गायकवाड़ को पहले उल्हासनगर के मीरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, हालत गंभीर होने के बाद उन्हें रात करीब 11 बजे ठाणे के ज्यूपिटर हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। शिवसेना नेता के समर्थक ज्यूपिटर अस्पताल में जमा हो गए हैं और शहर में तनाव व्याप्त है।

इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने '3 इंजन सरकार' को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह फायरिंग पुलिस स्टेशन के अंदर हुई है जिसने गोली चलाई वह बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ थे और जिसे गोली लगी है। यहां पर शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ थे।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस विधायक को लाखों लोगों के कल्याण के लिए काम करने की जरूरत है, वह लोगों को गोली मार रहा है। 3 इंजन वाली सरकार में, दो पार्टियों के नेता लड़ रहे हैं और एक-दूसरे को मारने की कोशिश कर रहे हैं ।

पिछले साल से, दोनों गायकवाड़ कल्याण पूर्व विधान सभा की उम्मीदवारी को लेकर रस्साकशी में हैं। दोनों एक-दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते और फायरिंग की घटना दोनों के बीच की दुश्मनी के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। 

टॅग्स :Maharashtra BJP MLAMaharashtraएकनाथ शिंदेPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप