लाइव न्यूज़ :

CM पद पर शिवसेना की निगाहें, शरद पवार से बढ़ी नजदीकी, आदित्य ठाकरे बन सकते हैं देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2019 11:03 IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में चुनावी राजनीति में पदार्पण करते हुए शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने मुंबई में वरली विधानसभा सीट से जीत दर्ज की।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद से ही शिवसेना नेता और समर्थक लगातार आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। अगर शिवसेना एनसीपी से हाथ मिला लेती है तो आदित्य ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने की संभावना हैं।

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री उनकी पार्टी से ही होगा। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति बदल रही है और न्याय की खातिर लड़ाई में उनकी पार्टी की ही जीत होगी। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘महाराष्ट्र के बारे में फैसला महाराष्ट्र में ही लिया जाएगा, मुख्यमंत्री शिवसेना से ही होगा।’’ 

शिवसेना के एनसीपी की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाने की खबरों के बीच राउत ने कहा कि शरद पवार राज्य के अगले मुख्यमंत्री नहीं होंगे। मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर भाजपा और शिवसेना के बीच खींचतान के चलते अब तक राज्य में सरकार का गठन नहीं हो पाया है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के परिणाम 24 अक्टूबर को ही घोषित हो गए थे जिसमें भगवा गठबंधन (भाजपा-शिवसेना) को 161 सीटें मिलीं जो 288 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के आंकड़े 145 से कहीं अधिक है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को 105 सीटें, शिवसेना को 56, राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली हैं। 

विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद से ही शिवसेना नेता और समर्थक लगातार आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। अगर शिवसेना एनसीपी से हाथ मिला लेती है तो आदित्य ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने की संभावना हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में चुनावी राजनीति में पदार्पण करते हुए शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने  को मुंबई में वरली विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। ठाकरे परिवार से कोई चुनाव लड़ने वाले पहले सदस्य 29 वर्षीय आदित्य ने राकांपा के अपनी करीबी प्रतिद्वंद्वी सुरेश माने को 70,000 से अधिक मतों के भारी अंतर से हराया। वो देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

नाम                                      उम्र                           राज्य                          पार्टीएमओएच फारूक            29 साल 248 दिन              पुडुचेरी

प्रफुल्ल  महंत                    35                              असम                असम गण परिषदपेमा खांडू                          37                          अरुणाचल प्रदेश            बीजेपीशरद पवार                        38                               महाराष्ट्र                   कांग्रेसअखिलेश यादव                 38                            उत्तर प्रदेश               समाजवादी पार्टीउमर अब्दुल्ला                  38                             जम्मू-कश्मीर         नेशनल कॉन्फ्रेंस

टॅग्स :आदित्य ठाकरेउद्धव ठाकरेशिव सेनाशरद पवारमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतमहाराष्ट्र सरकारी कर्मचारियों पर क्या थोपी जा रही है हिंदी? राज्य कर्मचारियों के लिए नई परीक्षा अधिसूचना से राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ

भारतMaharashtra Council Elections 2026: शिवसेना-यूबीटी उम्मीदवार अंबादास दानवे का समर्थन करेगी कांग्रेस

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा