लाइव न्यूज़ :

शिवसेना प्रभाव: NDA सहयोगियों ने बेहतर समन्वय पर जोर दिया, संयोजक की मांग की

By भाषा | Updated: November 17, 2019 22:10 IST

अपना दल, जद (यू) और पूर्वोत्तर राज्यों से कुछ सहयोगियों ने भी इसी तरह के सुझाव दिये। महाराष्ट्र में पिछले महीने हुए विधानसभा चुनावों में दोनों सहयोगी दलों के आसानी से बहुमत का आंकड़ा पाने के बाद मुख्यमंत्री पद के बंटवारे को लेकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी शिवसेना और भाजपा के बीच खींचतान चलती रही।

Open in App
ठळक मुद्देनरेन्द्र मोदी ने सत्तारूढ़ गठबंधन को ‘‘एक बड़ा परिवार’’ बताया। बैठक में मोदी ने कहा कि राजग के सहयोगी दलों की विभिन्न विचारधाराएं हो सकती हैं

नरेन्द्र मोदी ने सत्तारूढ़ गठबंधन को ‘‘एक बड़ा परिवार’’ बताया। शिवसेना ने बैठक में भाग नहीं लिया। बैठक में मोदी ने कहा कि राजग के सहयोगी दलों की विभिन्न विचारधाराएं हो सकती हैं लेकिन वे एक ‘बड़े परिवार’ की तरह हैं और छोटे छोटे मतभेदों से परेशान नहीं होना चाहिए।

इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राजग की बहुत अच्छी बैठक हुई। हमारा गठबंधन भारत की विविधता और 130 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। हम सब मिलकर अपने किसानों, नौजवानों, नारी शक्ति और गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में गुणात्मक बदलाव लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’’

बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी भाग लिया। बैठक में सोमवार से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान सुचारू ढंग से कार्यवाही सुनिश्चित करने और समन्वय का आह्वान किया गया। लोजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष चिराग पासवान समेत राजग के विभिन्न सहयोगियों ने मतभेदों को दूर करने के लिए एक संयोजक या समन्वय समिति के गठन की इच्छा जताई।

पासवान ने कहा, ‘‘मुझे व्यक्तिगत रूप से आज बैठक में शिवसेना की कमी महसूस हुई क्योंकि यह पार्टी राजग के सबसे पुराने सदस्यों में से एक थी। यह चिंता की बात है कि पहले तेलुगू देशम पार्टी ने गठबंधन छोड़ा और इसके बाद राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने ऐसा किया।’’ उन्होंने कहा कि यदि राजग सहयोगियों के बीच बेहतर समन्वय होता तो महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच जो कुछ भी हुआ, उसे टाला जा सकता था।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हम सभी (सहयोगी) आगामी सत्र में एक साथ मिलकर काम करेंगे और इस तरह की और बैठकें होनी चाहिए।’’ लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पासवान ने कहा, ‘‘ गठबंधन के घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय के लिए राजग संयोजक की नियुक्ति या एक समन्वय समिति बनाई जानी चाहिए।’’

सूत्रों के अनुसार अपना दल, जद (यू) और पूर्वोत्तर राज्यों से कुछ सहयोगियों ने भी इसी तरह के सुझाव दिये। महाराष्ट्र में पिछले महीने हुए विधानसभा चुनावों में दोनों सहयोगी दलों के आसानी से बहुमत का आंकड़ा पाने के बाद मुख्यमंत्री पद के बंटवारे को लेकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी शिवसेना और भाजपा के बीच खींचतान चलती रही।

मोदी सरकार में शिवसेना के एकमात्र मंत्री अरविंद सावंत ने 11 नवम्बर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस बीच, राजग की बैठक से पहले भाजपा संसदीय दल की बैठक में मोदी ने सत्र के दौरान दोनों सदनों में भाजपा सांसदों की अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके बाद मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने भाजपा के संसदीय दल के साथ एक व्यापक बैठक की।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी आगामी संसदीय सत्र का उपयोग विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर हमारे विचारों को आगे बढ़ाने और लोगों के जीवन को बदलने में सहयोग करने के लिए करेगी।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट