लाइव न्यूज़ :

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे ने PM मोदी का जताया आभार, ट्वीट कर कही ये बात

By स्वाति सिंह | Updated: August 31, 2020 17:33 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के खराब स्वास्थ्य पर दु:ख जताते हुए कहा था कि उनके बुद्धिमता पूर्ण नेतृत्व और निजी प्रतिबद्धता के कारण भारत-जापान की साझेदारी पहले से कहीं अधिक गहरी और मजबूत हुई है।

Open in App

टोक्यो: जापान (Japan) के पूर्व पीएम शिंजो आबे (Shinzo Abe) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को शुभकामनाओं के लिए ट्वीट करके आभार जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके बाद ट्वीट कर उनके नाम संदेश दिया था।

शिंजो आबे ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आपके गर्मजोशी भरे शब्दों ने मेरे दिल को छू लिया। मैं आपको बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि ये साझेदारी आगे भी ऐसे ही जारी रहेगी’।  पीएम मोदी ने की थी शिंजो आबे के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के खराब स्वास्थ्य पर दु:ख जताते हुए कहा था कि उनके बुद्धिमता पूर्ण नेतृत्व और निजी प्रतिबद्धता के कारण भारत-जापान की साझेदारी पहले से कहीं अधिक गहरी और मजबूत हुई है। जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने वाले आबे ने आज कहा था कि वह सेहत संबंधी एक गंभीर समस्या के दोबारा उभरने के बाद पद छोड़ना चाहते हैं।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे, आपकी खराब सेहत के बारे में जानकर दु:ख हुआ। पिछले कुछ साल में आपके बुद्धिमता पूर्ण नेतृत्व और निजी प्रतिबद्धता की वजह से भारत-जापान साझेदारी पहले से कहीं अधिक गहरी और मजबूत हो गयी है। मैं आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना और प्रार्थना करता हूं।’’

शिंजो आबे 2012 से ही थे जापान के प्रधानमंत्री

बता दें कि शिंजो आबे 2012 से ही जापान के प्रधानमंत्री थे, इससे पहले भी वो एक बार खराब स्वास्थ्य के कारण पद से इस्तीफा दे चुके थे। लेकिन 2012 के बाद से लगातार अपने पद पर थे। बीते कुछ वक्त में उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, यही कारण रहा कि उन्होंने अपना पद छोड़ दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी शिंजो आबे के इस्तीफे के बाद उनसे बात की थी। ट्रंप ने अपने ट्वीट में कहा था कि शिंजो आबे को जापान के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री के तौर पर याद किया जाएगा।

टॅग्स :शिंजो अबेनरेंद्र मोदीजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज