लाइव न्यूज़ :

10 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के खातों में पहुंचे 21,000 करोड़ रुपये, पीएम मोदी ने शिमला में किसान सम्मान निधि की जारी की 11वीं किस्त

By अनिल शर्मा | Updated: May 31, 2022 13:36 IST

सम्मेलन के दौरान, प्रधान मंत्री ने देश भर के जन प्रतिनिधियों से सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याण कार्यक्रमों के बारे में प्रतिक्रिया मांगी।

Open in App
ठळक मुद्दे अपना-अपना वोटबैंक बनाने की राजनीति ने देश का बहुत नुकसान किया हैः पीएम मोदी  सरकारी पीएम आवास योजना हो, स्कॉलरशिप देना हो या फिर पेंशन योजनाएं, हमने भ्रष्टाचार की गुंजाइश को कम से कम कर दिया हैः पीएम

शिमलाः प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को 21,000 करोड़ रुपये जारी किए। यह पीएम-किसान योजना के तहत 11वीं किस्त थी। पीएम मोदी मंगलवार को 'गरीब कल्याण सम्मेलन' में हिस्सा लेने शिमला पहुंचे।

पीएम ने केंद्र में एनडीए सरकार की आठवीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। यह कार्यक्रम शिमला के रिज मैदान में आयोजित की गई है। इस दौरान पीएम ने कहा कि अभी देश के करोड़ों किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा ट्रांसफर हो गया। पैसा उनको मिल भी गया और आज मुझे शिमला की धरती से देश के 10 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के खातों में पैसे पहुंचाने का सौभाग्य मिला है।

सम्मेलन के दौरान, प्रधान मंत्री ने देश भर के जन प्रतिनिधियों से सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याण कार्यक्रमों के बारे में प्रतिक्रिया मांगी। प्रधान मंत्री कार्यालय के अनुसार, सम्मेलन का प्रयास सरकारी कार्यक्रमों की पहुंच और वितरण को और अधिक कुशल बनाना था ताकि देश के नागरिकों के जीवन को आसान बनाया जा सके। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 30 मई को केंद्र में अपने आठ साल पूरे किए। रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, हमारी योजना देश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज तैयार करने की है। हमें 21वीं सदी के बुलंद भारत के लिए, आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करना है। एक ऐसा भारत जिसकी पहचान अभाव नहीं बल्कि आधुनिकता हो।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में दशकों तक वोटबैंक की राजनीति हुई है। अपना-अपना वोटबैंक बनाने की राजनीति ने देश का बहुत नुकसान किया है। हम वोटबैंक बनाने के लिए नहीं, नए भारत को बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हमने शत प्रतिशत लाभ, शत प्रतिशत लाभार्थी तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है, लाभार्थियों के सैचुरेशन का प्रण लिया है। शत प्रतिशत सशक्तिकरण यानि भेदभाव खत्म, सिफारिशें खत्म, तुष्टिकरण खत्म। शत प्रतिशत सशक्तिकरण यानि हर गरीब को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ।

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने आगे कहा,  सरकारी पीएम आवास योजना हो, स्कॉलरशिप देना हो या फिर पेंशन योजनाएं, टेक्नोलॉजी की मदद से हमने भ्रष्टाचार की गुंजाइश को कम से कम कर दिया है। जिन समस्याओं को पहले स्थाई मान लिया गया था, हम उसके स्थाई समाधान देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वक़्त बदल चुका है। आज चर्चा होती है सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ की। आखिरी घर तक पहुंचने का प्रयास होता है। दुनिया में आज भारत के स्टार्ट अप की चर्चा होती है। वर्ल्ड बैंक भी चर्चा करता है भारत के इज ऑफ डूइंग बिजनेस की।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशनरेंद्र मोदीFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो