लाइव न्यूज़ :

शिमला नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, हिमाचल प्रदेश इकाई प्रमुख सुरेश कश्यप ने दिया इस्तीफा, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2023 14:03 IST

राजीव बिंदल के इस्तीफे के बाद सुरेश कश्यप को 22 जुलाई 2020 में भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था। कार्यकाल में प्रदर्शन काफी लचर रहा।

Open in App
ठळक मुद्देसुरेश कश्यप ने अपने पद से इस्तीफा देने के लिए ‘‘व्यक्तिगत कारणों’’ का हवाला दिया। मंडी लोकसभा सीट और अर्की, फतेहपुर तथा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा।दिसंबर 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी हार झेलनी पड़ी।

शिमलाः शिमला नगर निगम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रमुख सुरेश कश्यप ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भाजपा के पदाधिकारियों के अनुसार, कश्यप ने अपने पद से इस्तीफा देने के लिए ‘‘व्यक्तिगत कारणों’’ का हवाला दिया। राजीव बिंदल के इस्तीफे के बाद कश्यप को 22 जुलाई 2020 में भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल में पार्टी का प्रदर्शन काफी लचर रहा।

नवंबर 2021 में मंडी लोकसभा सीट और अर्की, फतेहपुर तथा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। पार्टी को दिसंबर 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी हार झेलनी पड़ी। पच्छाद से दो बार के विधायक कश्यप 2019 में लोकसभा के लिए भी चुने गए थे। भाजपा जल्द ही राज्य में अपने संगठनात्मक ढांचे को पुनर्गठित कर सकती है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशBJPजेपी नड्डाअनुराग ठाकुरकांग्रेसशिमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार