लाइव न्यूज़ :

शिलांग हिंसा: CM संगमा ने दिया नागरिकों की सुरक्षा का आश्वासन, कहा-बैठकर सुलझाए जा सकते हैं मुद्दे

By स्वाति सिंह | Updated: June 3, 2018 17:44 IST

इस मामले पर मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा 'हम बाहर से आए कई संगठनों से मिल चुके हैं और आज दिल्ली के कुछ समूहों से मुलाकात की।  जिससे पता चला कि जो खबरें सामने आ रही हैं वह सच नहीं हैं।

Open in App

शिलांग, 3 जून: शिलांग के कुछ हिस्सों में रविवार को लगातार तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी है। इस मामले पर मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा 'हम बाहर से आए कई संगठनों से मिल चुके हैं और आज दिल्ली के कुछ समूहों से मुलाकात की।  जिससे पता चला कि जो खबरें सामने आ रही हैं वह सच नहीं हैं। लोगों को विस्थापित करने, भूखा करने और पीटे जाने की खबर सच नहीं है।  यहां लोग सुरक्षित हैं और उनकी सुरक्षा हमारा दायित्व है।' कई क्षेत्रों में सेना ने फ्लैग मार्च निकाला है।  हिंसा के दौरान उग्र भीड़ ने एक दुकान और एक मकान को आग के हवाले कर दिया और कम से कम पांच वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हिंसा में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। 

उन्होंने आगे कहा 'इन मुद्दों को सड़क और गलियों के बजाए टेबल के आर-पार बैठकर बात कर के सुलझाया जा सकता है। सीएम ने कहा, 'यहां अलग-अलग समुदायों के कई मुद्दे हैं।  जोकि लगभग 20-30 वर्षों से लंबित हैं। उन्होंने कहा  'इस मामले पर हम रिपोर्ट की मांग कर चुके हैं, हम आश्वासन देते हैं कि इस मुद्दे का हम शांतिपूर्वक हल निकालेंगे।  

बता दें कि हिंसा में पुलिसकर्मी समेत कम से कम 10 लोग घायल हो गए जिसके बाद इलाके में कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठने लगी। वहीं शहर के अशांत मोटफ्रन इलाके में पथराव करने वालों ने राज्य पुलिसकर्मियों पर हमला किया। 

गौरतलब है कि बीते गुरुवार को बस कंडक्टर और एक महिला के बीच विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई।  इसके बाद लोगों के एक समूह ने बस के कंडक्टर को कथित तौर पर खूब पिटा।  स्थानीय अधिकारियों की माने तो इस झड़प ने तब और उग्र रूप ले लिया जब सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैलाई गई कि घायल सहायक की मौत हो गई जिससे थेम मेटोर में बस चालकों का समूह इकट्ठा हो गया। 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील