लाइव न्यूज़ :

शिक्षा पर्व : प्रधानमंत्री 7 सितंबर को शिक्षकों व छात्रों को संबोधित करेंगे

By भाषा | Updated: September 2, 2021 19:28 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षकों के योगदान का सम्मान करने के लिए मनाए जा रहे शिक्षा पर्व के दौरान सात सितंबर को शिक्षकों, छात्रों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री इस मौके पर पांच पहलों की भी शुरुआत करेंगे जिनमें 10,000 शब्दों का भारतीय सांकेतिक भाषा शब्दकोश, टॉकिंग बुक्स (नेत्रहीनों के लिए ऑडियो बुक), सीबीएसई का स्कूल गुणवत्ता आकलन एवं मान्यता ढांचा (एसक्यूएएएफ), निपुण भारत के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम और स्कूलों विकास के लिए शिक्षा स्वयंसेवियों, दाताओं और ‘सीएसआर’ दानकर्ताओं की सुविधा के लिए विद्यांजलि पोर्टल शामिल है। शिक्षा मंत्रालय शिक्षकों के अमूल्य योगदान को मान्यता देने और नयी शिक्षा नीति 2020 को आगे बढ़ाने के लिए पांच से 17 सितंबर के बीच शिक्षक पर्व मना रहा है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पांच सितंबर को शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार कोविड-19 स्थिति के कारण एक वेबिनार के जरिए प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा, "वर्ष 2021 के लिए, ऑनलाइन स्व-नामांकन प्रक्रिया के बाद जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर तीन स्तरीय चयन प्रक्रिया का कार्यान्वयन किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले 44 शिक्षकों में से हर एक पर वृत्तचित्र फिल्म भी दिखाई जाएगी।"शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पहली बार 1958 में शुरू किए गए थे ताकि युवाओं के भविष्य को आकार देने में शिक्षकों की उत्कृष्टता और प्रतिबद्धता को मान्यता दी जा सके। 1960 के दशक के मध्य से, पूर्व राष्ट्रपति और प्रख्यात शिक्षाविद् सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के कारण इस समारोह के लिए पांच सितंबर की तारीख तय कर दी गयी थी। अधिकारी ने बताया, " प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात सितंबर को सुबह 11 बजे शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों और शिक्षा से जुड़े विभिन्न पक्षों को संबोधित करेंगे। वह स्कूल शिक्षा विभाग की पांच पहलों की भी शुरुआत करेंगे।" कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सुभाष सरकार तथा राजकुमार रंजन सिंह भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि उद्घाटन सम्मेलन के बाद 17 सितंबर तक वेबिनार, संगोष्ठियों आदि का आयोजन किया जाएगा जिनमें देश के विभिन्न स्कूलों के शिक्षाविदों को भी अपने अनुभव साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज