लाइव न्यूज़ :

कप्तानी पदार्पण में ऋषभ पंत के धैर्य से शिखर धवन हुए प्रभावित, धवन ने कहा- समय के साथ वह बेहतर ही होंगे

By भाषा | Updated: April 11, 2021 11:54 IST

नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के हाल में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद ऋषभ पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Open in App
ठळक मुद्देतेइस साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कप्तानी की यादगार शुरुआत की ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम ने IPL में तीन बार के चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को शनिवार को 7 विकेट से हराया।

मुंबई: दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन युवा ऋषभ पंत की नेतृत्व क्षमता से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने कहा कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कप्तान के रूप में अपने पहले मैच में धैर्य के साथ टीम की अगुआई की और समय के साथ वह बेहतर ही होंगे।

नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के हाल में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई। तेइस साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कप्तानी की यादगार शुरुआत की जब उनकी कप्तानी में टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग में तीन बार के चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को शनिवार को सात विकेट से हराया।

धवन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘उसने (पंत) काफी अच्छा प्रदर्शन किया। सबसे पहले तो खुशी है कि हमने टॉस जीता। इस विकेट पर बाद में बल्लेबाजी करना अच्छा था। उसने धैर्य रखा और खिलाड़ियों को प्रेरित करता रहा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उसने अच्छे बदलाव भी किए। यह उसका पहला मैच था (कप्तान के रूप में) इसलिए मुझे यकीन है कि यहां से वह बेहतर ही होगा। उसने अभी शुरुआत की है और अनुभव के साथ मुझे यकीन है कि वह बेहतर करेगा।’’

शिखर धवन ने कहा, ‘‘ऋषभ पंत के बारे में सर्वश्रेष्ठ चीज यह है कि वह धैर्य कायम रखता है। वह काफी चतुर है जो काफी अच्छा है।’’ यह पूछने पर कि क्या वह सीनियर खिलाड़ी होने के नाते पंत को सलाह देंगे, धवन ने कहा, ‘‘बेशक, मैं सलाह दूंगा। युवा खिलाड़ी जब भी बल्लेबाजी या मानसिक चीजों को लेकर मेरे साथ बात करते हैं तो मैं हमेशा अपनी जानकारी उनके साझा करता हूं।’’

धवन ने 54 गेंद में 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 85 रन की पारी खेली और पृथ्वी साव (72) के साथ पहले विकेट के लिए 138 रन जोड़े जिससे दिल्ली ने 189 रन के लक्ष्य को आठ गेंद शेष रहते तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। पैंतीस साल के धवन ने कहा कि उनकी टीम आगामी मैचों में इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। दिल्ली को अगला मैच मुंबई में 15 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। 

टॅग्स :शिखर धवनऋषभ पंतदिल्लीचेन्नईआईपीएल 2021
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां