लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी, वसीम रिजवी जैसे पागल इंसान को फौरन सरकारी पद से हटा दें: मदरसा एसोसिएशन

By IANS | Updated: January 15, 2018 04:05 IST

मदरसा एसोसिएशन ने कहा, वसीम रिजवी भ्रष्टाचारी इंसान हैं, जो बयानबाजी कर के शिया वक्फ़ बोर्ड की चेयरमैनी को बचाये रखना चाहता है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी जैसे पागल इंसान को फौरन सरकारी पद से हटा दें, जिसने अपनी बयानबाजी से देश के 25 करोड़ मुसलमानों का दिल दुखाया है। साथ ही हिन्दू-मुसलमानों के बीच एक गहरी खाई पैदा करने की कोशिश की है। यह बात रविवार को यहां उत्तर प्रदेश मदरसा एसोसिएशन की ओर से प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय भागीदारी आन्दोलन के अध्यक्ष पीसी कुरील ने कही।

उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी भ्रष्टाचारी इंसान हैं, जो बयानबाजी कर के शिया वक्फ़ बोर्ड की चेयरमैनी को बचाये रखना चाहता है जबकि वास्तविकता यह है कि यह देश हिन्दुओं के साथ-साथ मुसलमानों का भी है।  कुरील ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने अगर सच्चे मन से मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक न देने का अधिकार दिलाया है तो वह इन मुस्लिम महिलाओं को सरकारी नौकरियों में भी भागीदारी दें। 

इण्डियन नेशनल लीग के अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद सुलेमान ने कहा कि भाजपा ने हुकूमत में आते ही मुसलमानों की शिक्षा को नेस्तनाबूद करने के लिए षड़यन्त्रकारी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, जिसमें मदरसों का वेतन रोक दिया गया और मदरसों की जांच के नाम पर सुबह व शाम मदरसों के प्रबन्धकों को परेशान करवाना शुरू कर दिया और अब अपने खरीदे हुए गु़लामों से मदरसों पर नित नये फर्जी इल्जामात लगवा रहे हैं।

उप्र. मदरसा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मोहम्मद फहीम सिद्दीकी ने मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि आप अक़्ल का सही इस्तेमाल करें, रंजिश और अदावत को छोड़ दें। मुसलमानों के शिक्षा संस्थानों में अन आवश्यक छेड़छाड़ न करें और मुसलमानों को शिक्षा के रास्ते पर आगे बढ़ने में मदद करें, इसी में देश व प्रदेश का विकास और भलाई है। 

टॅग्स :मदरसाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह