लाइव न्यूज़ :

शीला दीक्षित: अरविंद केजरीवाल ने कहा- उनके निधन से जो शून्य पैदा हुआ है उसे कभी भरा नहीं जा सकता

By भाषा | Updated: July 21, 2019 05:47 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता उनके योगदान को हमेशा याद रखेगी और उनके निधन से जो शून्य पैदा हुआ है उसे कभी भरा नहीं जा सकता। केजरीवाल ने कहा, ‘‘हालांकि हम राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी थे और अनेक मुद्दों पर हमारी राय भिन्न थी, लेकिन जब भी मैं उनसे मिला, उन्हें गर्मजोशी से भरा और स्नेहपूर्ण व्यक्ति पाया।’’

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक जताया और कहा कि भले ही वह राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी थीं और अनेक मुद्दों पर उनकी राय भिन्न थीं पर गर्मजोशी से भरी और स्नेहपूर्ण इंसान थीं। तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं दीक्षित का शनिवार दोपहर निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थी। उन्होंने अपराह्न करीब तीन बजकर 55 मिनट पर अंतिम सांस ली।

केजरीवाल ने दीक्षित के साथ हुई अंतिम बैठक का स्मरण करते कहा कि उनके निधन की खबर सुन कर वह ‘‘स्तब्ध’’ हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले माह ही उनसे मेरी करीब एक घंटे की मुलाकात हुई थी। वह अपनी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ अनेक मुद्दों पर ज्ञापन सौंपने आईं थीं। बैठक के बाद मैंने उनकी अच्छी सेहत के लिए शुभकामनाएं दी थीं। मैं नहीं जानता था कि यह मेरी उनसे आखिरी मुलाकात है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता उनके योगदान को हमेशा याद रखेगी और उनके निधन से जो शून्य पैदा हुआ है उसे कभी भरा नहीं जा सकता। केजरीवाल ने कहा, ‘‘हालांकि हम राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी थे और अनेक मुद्दों पर हमारी राय भिन्न थी, लेकिन जब भी मैं उनसे मिला, उन्हें गर्मजोशी से भरा और स्नेहपूर्ण व्यक्ति पाया।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अभी-अभी श्रीमती शीला दीक्षित जी के निधन की अत्यंत दुखद खबर पता चली। यह दिल्ली के लिए भारी क्षति है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’’

दीक्षित के निधन के बाद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर की अपनी यात्रा रद्द कर दी। सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन की खबर बेहद दुखद है। भगवान उनकी अत्मा को शांति दे और उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।’’

आप नेता कुमार विश्वास ने उन्हें याद करते हुए दिल्ली-लखनऊ उड़ान में राजनीति का ‘‘स्वर्णिम पाठ’’ पढ़ाने के लिए दीक्षित का आभार व्यक्त किया। दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने दीक्षित के मित्रों और परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की। मालीवाल ने ट्वीट किया,‘‘दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन की खबर अभी सुनी। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’ 

टॅग्स :शीला दीक्षितअरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार