लाइव न्यूज़ :

Sheikh Shahjahan Arrest: संदेशखाली मामले में गिरफ्तार TMC के शेख शाहजहां ने कबूला जुर्म, पुलिस सूत्र ने किया कंफर्म

By आकाश चौरसिया | Updated: February 29, 2024 15:19 IST

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को दावा किया कि संदेशखाली मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के शेख शाहजहां ने पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमला करने वाली भीड़ को उकसाने की बात कबूल की है।

Open in App

कोलकाता: पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को दावा किया कि संदेशखाली मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के शेख शाहजहां ने पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमला करने वाली भीड़ को उकसाने की बात कबूल की है। वहीं, पश्चिम बंगाल अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शाहजहां शेख के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच का जिम्मा संभाल लिया है।

 टीएमसी नेता शाहजहां शेख को उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखान से गिरफ्तार किया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, "हम उसके (शेख के) खिलाफ दर्ज मामलों की जांच करेंगे, उसे पूछताछ के लिए भवानी भवन (बंगाल पुलिस मुख्यालय) लाया गया है।" बृहस्पतिवार तड़के पकड़े गए शेख को बशीरहाट की एक स्थानीय अदालत ने शेख को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा, उसके बाद उसे भवानी भवन लाया गया।

कथित राशन घोटाले में उनके घर पर छापेमारी के दौरान पांच जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हमले से जुड़े दो मामलों में उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि उन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 147 (दंगा) और 307 (हत्या का प्रयास) शामिल है।

दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "इस केस को CBI को ट्रांसफर करें, संदेशखाली के लोग न्याय चाहते हैं। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि वह लोगों को न्याय देगी। 10 मार्च को राजबाड़ी में एक जनसभा होगी। मिनाखा और संदेशखाली के हजारों लोग आएंगे, यह 5 स्टार कस्टडी है।"

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताटीएमसीBJPMamta Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट